5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ममता के बिगड़े बोल, ‘पीएम मोदी को खिलाएंगे कंकड़ वाले लड्डू, टूट जाएंगे दांत’

पीएम मोदी पर ममता का तंज पीएम मोदी को खिलाएंगे कंकड़ वाले लड्डू- ममता
less than 1 minute read
Google source verification
mamata banerjee and narendra modi

ममता के बिगड़े बोल, 'पीएम मोदी को खिलाएंगे कंकड़ वाले लड्डू, टूट जाएंगे दांत'

नई दिल्ली।लोकसभा चुनाव की सरगर्मियां अपने चरम पर हैं। धुंआधार प्रचार-प्रसार जारी है और नेतागण एक-दूसरे पर जमकर हमला बोल रहे हैं। इसी कड़ी में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पीएम नरेन्द्र मोदी पर हमला बोला है। ममता ने कहा कि पीएम मोदी को ऐसा लड्डू खिलाएंगे, जिससे उनके दांत टूट जाएंगे।

ममता का मोदी पर तंज

पश्चिम बंगाल के आसनसोल में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी पीएम मोदी पर जमकर बरसीं। उन्होंने कहा कि पहले तो वह कभी बंगाल नहीं आए, अब चुनाव आया है तो उन्हें वोट चाहिए। ममता ने पीएम पर तंज कसते हुए कहा कि हम उन्हें बंगाल का रसगुल्ला देंगे। हम मिट्टी से मिठाइयां बनाएंगे और उसमें कंकड़ डालेंगे जैसे लड्डू में काजू और किशमिश इस्तेमाल होता है। जिससे उनके दांत टूट जाएंगे। गौरतलब है कि इन दिनों जहां पीएम के निशाने पर ममता बनर्जी रहती हैं, वहीं ममता के निशाने पर भी केवल पीएम होते हैं।

कुर्ते के बहाने 'सियासत'

अभी हाल ही में एक इंटरव्यू में पीएम मोदी ने कहा था कि ममता दीदी हर साल उनके जन्मदिवस पर कुर्ता जरूर भेजती हैं। इस बयान पर ममता बनर्जी ने कहा था कि वह पीएम मोदी को कुर्ते उपहार के तौर पर भेजती हैं। यह राजनीति से अलग है। ममता ने मोदी बाबू कहते हैं कि मैं तोहफे के तौर पर उन्हें कुर्ते भेजती हूं, मैं पूछती हूं इसमें क्या गलत है। मैं सिर्फ मोदी को ही तोहफे नहीं भेजती बल्कि कई दूसरे लोगों को भी उपहार भेजती हूं। यह हमारा शिष्टाचार है।