8 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कर्नाटक चुनाव परिणाम: ममता बनर्जी ने देवगौड़ा से की बात, कहा- कांग्रेस के साथ मिलकर बनाएं सरकार

ममता बनर्जी ने जेडीएस सुप्रीमो एच.डी. देवगौड़ा से फोन पर बात कर कांग्रेस के साथ सरकार बनाने की अपील की है।

2 min read
Google source verification
mamta

नई दिल्ली। कर्नाटक विधानसभा चुनाव परिणाम अब लगभग साफ हो चुका है। अब तक के रुझान में किसी भी पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं मिल रही है। वहीं, सरकार बनाने के लिए सियासी घमासान शुरू हो चुका है। एक ओर जहां भाजपा सरकार बनाने का दावा पेश कर रही हैं। वहीं, दूसरी ओर कांग्रेस से समर्थन मिलने के बाद जेडीएस ने भी सरकार बनाने का दावा ठोक दिया है। इधर, तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी भी कर्नाटक के कुरूक्षेत्र में कूद गई हैं। उन्होंने जेडीएस सुप्रीमो एच.डी. देवगौड़ा से फोन पर बात की है। ममता ने देवगौड़ा से कांग्रेस के साथ सरकार बनाने की अपील की है।

राज्यपाल से मिले येदियुरप्पा

इधर, सरकार बनाने के लिए भाजपा के सीएम पद के उम्मीदवार बी.एस. येदियुरप्पा ने राज्यपाल वजुभाई वाला से मुलाकात की। उन्होंने बहुमत साबित करने के लिए दो दिन का समय मांगा है। मुलाकात के बाद येदियुरप्पा ने कहा कि हम 100 फीसदी सरकार बनाएंगे। वहीं, जेडीएस के कुमारस्वामी ने भी राज्यपाल से मुलाकात की और सरकार बनाने का दावा पेश किया। इसके बाद कांग्रेस नेता सिद्धारमैया भी राज्यपाल से मुलाकात करने के लिए पहुंचे। हालांकि, अभी तक पूरा नतीजा साफ नहीं हुआ है। लेकिन, सरकार बनाने के लिए सियासी घमासान शुरू हो चुका है। यहां आपको बतादें कि अमित शाह ने दिल्ली से अपने तीन नेताओं को बेंगलुरु भी भेज दिया है। वहीं, येदियुरप्पा का दिल्ली दौरा भी स्थगित हो गया है।

दिलचस्प होता जा रहा है कर्नाटक विधानसभा चुनाव

अब तक के रुझान के बाद कर्नाटक विधानसभा बेहद ही दिलचस्प हो गया है। भाजपा और जेडीएस दोनों ने ही सरकार बनाने का दावा पेश किया है। हालांकि, इस मामले पर राज्यपाल का क्या स्टैंड होगा इसका सबको इंतजार है। इधर, सिद्धारमैया ने राज्यपाल से मिलकर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। अब कयास लगाया जा रहा है कि देर शाम तक कोई बड़ा ऐलान हो सकता है।