
BJP Mandal Election भाजपा शहर मंडल सहित ग्रामीण मंडल अध्यक्षों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद भाजपा ने नगरीय निकाय व ग्राम पंचायत चुनाव से पहले नए मंडल अध्यक्ष व ग्रामीण मंडल अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। बालोद मंडल के नए अध्यक्ष अमित चोपड़ा होंगे। अमित चोपड़ा पूर्व भाजयुमो जिला अध्यक्ष व वर्तमान में शासकीय कॉलेज के जनभागीदारी अध्यक्ष भी हैं।
शुक्रवार को भाजपा के मंडल प्रभारियों ने जिले के 16 मंडलों के अध्यक्षों की नियुक्ति की है। चुनाव प्रभारी नीलू शर्मा व भाजपा जिला अध्यक्ष पवन साहू ने सभी मंडल अध्यक्षों को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाए भी दी है।
यह भी पढ़ें :
इस बार मंडल अध्यक्ष के चुनाव में युवाओं को मौका दिया गया है। भाजपा में जिम्मेदारी युवाओं के हाथ में रहेगी। मंडल अध्यक्षों के लिए उम्र निर्धारित की गई है, जिसमें 35 साल से 45 साल के ही युवाओं को मौका दिया गया।
यह भी पढ़ें :
भाजपा के मुताबिक पहले जिले में 9 मंडल थे। अब बढ़ाकर 17 मंडल कर दिए गए हैं। इन 17 मंडलों में 16 मंडलों में अध्यक्ष का चुनाव हो चुका है। किसी कारणवश गुरुर मंडल अध्यक्ष का चुनाव नहीं हो पाया है। बीते दिनों यहां मंडल अध्यक्ष के लिए आए नाम पर आपत्ति दर्ज की गई थी।
मंडल - अध्यक्ष
बालोद - अमित चोपड़ा
दल्लीराजहरा - महेंद्र सिंह
डौंडी - रूपेश नायक
डौंडीलोहारा - कुसुम शर्मा
गुंडरदेही - युवराज मारकांडे
जुंगेरा - अरुण साहू,
अर्जुंदा - विश्वास जीतू गुप्ता
करहीभदर - धर्मेन्द्र साहू
कुसुमकसा - योगेंद्र सिन्हा
देवरी - विवेक वैष्णव
सनौद - खेमलाल
पुरुर - तुकेश्वर
ओटेबंद - कुलदीप साहू
सिकोसा - प्रकाश सिन्हा
सुरेगांव - सुरेश साहू
रेंगाडबरी - उत्तरा धीरेंद्र
चुनाव प्रभारी जिला कोषाध्यक्ष दिलीप शर्मा ने पूरे नियमावली एवं पारदर्शिता के साथ सरलता एवं निर्विवाद पूर्ण चुनाव कराने में सफलता हासिल की। जिलाध्यक्ष पवन साहू, जिला महामंत्री राकेश यादव एवं नेता चमन लाल साहू ने मंडल अध्यक्ष को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए संगठन में सबको साथ लेकर चलने की सलाह दी।
जिलाध्यक्ष पवन साहू ने कहा कि 24 घंटे में कम से कम 8 घंटा आपको संगठन के लिए तैयार रहना होगा। भाजपा ऐसी पार्टी है, जिसके लिए सुबह से रात तक जनता के हित एवं संगठन के लिए तत्पर रहना है। वर्तमान मंडल अध्यक्ष रहे प्रेम साहू ने कहा कि पांच वर्ष तक सभी का साथ मिला। अपने कार्यकाल को याद करते हुए सफलता का श्रेय कार्यकर्ताओं को दिया और कहा कि भाजपा की हमेशा तन मन धन के साथ सेवा करता रहूंगा।
अरुण साहू एवं धर्मेंद्र साहू ने सभी वरिष्ठ नेता एवं सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए आगामी संगठन की कार्ययोजना के लिए सभी का साथ चाहिए। इस अवसर पर कार्यलय प्रभारी लोकेश श्रीवास्तव, कृतिका साहू जिला मंत्री, जिला मीडिया प्रभारी कमल पनपालिया, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष तोमन साहू, पालक ठाकुर, मंडल महामंत्री दानेश्वर मिश्रा, हेमराज साहू, कमलेश निषाद, मोहनलाल साहू, रामेश्वर पटेल, चंद्रहास साहू, भूपेंद्र सिन्हा, राजू लाल उपस्थित रहे।
संबंधित विषय:
Published on:
20 Dec 2024 11:52 pm
बड़ी खबरें
View Allबालोद
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
