7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

घाटी से आर्टिकल 370 हटने पर बोले हरियाणा CM खट्टर, अब हम भी लाएंगे कश्मीरी बहू

Manohar Lal Khattar On Kashmir: कश्मीर पर खट्टर के बयान से गरमाई सियासत बीजेपी नेता विक्रम सैनी भी कश्मीर को लेकर दे चुके हैं विवादित बयान
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Kaushlendra Pathak

•

Updated: 10 Aug 2019, 2:32 PM IST

manohar lal

नई दिल्ली।जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटने के बाद देश में अलग तरह की राजनीति शुरू हो गई है। घाटी को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए केन्द्र सरकार लगातार वहां बदलाव करने में जुटी है। वहीं, देश के कुछ नेता सरकार के इस फैसले की तारीफ कर रहे हैं तो कुछ इसके विरोध में बयान दे रहे हैं। इसी कड़ी में हरियाणा के मुख्यमंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता मनोहर लाल खट्टर ने भी कश्मीर ? को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अब हम कश्मीर से बहू लाएंगे।

पढ़ें- NSA अजीत डोभाल का तोहफा, घाटी में तैनात सुरक्षाबलों को दिए 300 फोन

खट्टर का 'कश्मीरी राग'

फतेहाबाद में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम खट्टर ने कहा कि हमारे मंत्री ओपी धनखड़ कहते थे कि वह बिहार से 'बहू' लेकर आएंगे। लेकिन, आजकल लोग कह रहे हैं कि कश्मीर का रास्ता साफ हो गया है। खट्टर ने कहा कि घाटी से आर्टिकल 370 निरस्त होने से कश्मीर से लड़कियों को शादी के लिए लाया सकता है। उन्होंने कहा कि अब हम लोग कश्मीर से बहूं लाएंगे। हालांकि, खट्टर के इस बयान पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

यहां आपको बता दें कि मनोहर लाल खट्टर इकलौते ऐसे नेता नहीं हैं, जिन्होंने इस तरह के बयान दिए हैं। इनसे पहले उत्तर प्रदेश के खतौली विधानसभा क्षेत्र के विधायक विक्रम सैनी ने भी कश्मीर को लेकर ऐसा बयान दिया था, जिससे सनसनी मच गई थी। उन्होंने कहा था कि खतौली विधानसभा के कार्यकर्ता बहुत उत्सुक हैं। जो कुंवारे हैं, उनकी शादी वहीं करा देंगे कोई दिक्कत नहीं है। भाजपा नेता ने कहा था कि देश के मुसलमानों को खुश होना चाहिए कि वे अब बिना किसी डर के ‘गोरी’ कश्मीरी लड़कियों से शादी कर सकते हैं।

पढ़ें- जम्मू में सभी स्कूल-कॉलेज खुले, 10 जिलों से धारा 144 हटाई

गौरतलब है कि विगत मंगलवार को केन्द्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 खत्म कर दिया है। इस अनुच्छेद के खत्म होते ही कश्मीर से सभी विशेष दर्ज वापस ले लिए गए हैं। अब देश का कोई भी नागरिक घाटी में जाकर बस सकता है और अपने सभी अधिकारों के साथ रह सकता है। क्योंकि, जम्मू-कश्मीर राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों जम्मू कश्मीर और लद्दाख में विभाजित कर दिया गया है।