नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को निष्प्रभावी करने के पांच दिन बाद हालात सुधरते जा रहे हैं। तनाव का माहौल ठंडा है। राज्य में धीरे-धीरे जिंदगी पटरी पर लौट रही है। जम्मू में हालात सामान्य होने के बाद धारा 144 हटा ली गई है। शनिवार से सभी स्कूल और कॉलेज खोल दिए गए हैं। हालांकि इंटरनेट सेवाओं पर रोक जारी रहेगी। इसके अलावा बाजार भी खुले हैं।