4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीलिंग के मुद्दे पर मनोज तिवारी झुकने को तैयार नहीं, कहा- जरूरत पड़ी तो दुबारा तोड़ेंगे सील

मॉनीटरिंग कमेटी राजनैतिक मकसद से काम कर रही है और इसके लोग भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं।
2 min read
Google source verification

image

Dhirendra Kumar Mishra

Oct 04, 2018

Manoj tiwari

सीलिंग के मुद्दे पर मनोज तिवारी झुकने को तैयार नहीं, कहा- जरूरत पड़ी तो दुबारा तोड़ेंगे सील

नई दिल्ली। दिल्ली में सीलिंग की जद में आई एक दुकान की सील तोड़ने के बाद सुप्रीम कोर्ट की अवमानना का सामना कर रहे, भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने किसी भी तरह झुकने से इनकार कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट में इस मसले पर सुनवाई के बाद भाजपा दिल्‍ली प्रदेश अध्‍यक्ष ने आरोप लगाया कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त की गई मॉनीटरिंग कमेटी खुद ही भ्रष्टाचार का अड्डा बन गई है। इसे तुरंत भंग करने की जरूरत है।

विरोध करने से नहीं टूटता कानून
भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष मनोज तिवारी एक सवाल के जवाब में कहा कि मैंने कोई कानून नहीं तोड़ा है। यह विरोधियों का दुष्‍प्रचार है। हकीकत यह है कि गोकलपुर में जिस दुकान की सीलिंग तोड़ी गई उसे गैरकानूनी तरीके से सील की गई थी। एक गैरकानूनी काम को खत्म करने से कानून कैसे टूट सकता है। अपनी बात को और आगे बढ़ाते हुए तिवारी ने कहा मॉनीटरिंग कमेटी इतने साल से सोई रही, लेकिन एक ऐसे समय पर जागी है, जब चुनाव करीब हैं। मॉनीटरिंग कमेटी राजनैतिक मकसद से काम कर रही है और इसके लोग भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं।

भेदभावपूर्ण कार्रवाई करती है कमेटी
यह पूछने पर कि आप सुप्रीम कोर्ट की मॉनिटरिंग कमेटी को भ्रष्ट बताकर नई अवमानना की तैयारी तो नहीं कर रहे। इसके जवाब में उन्‍होंने कहा कि इसमें अवमानना की क्या बात है। कमेटी न सिर्फ भ्रष्ट है, बल्कि सीलिंग करने में पक्षपातपूर्ण व्यवहार कर रही है। दिल्‍ली में बहुत से ऐसे इलाके हैं जहां सीलिंग करने की हिम्मत कमेटी नहीं जुटा पाती है। मैंने खुद कमेटी को कुछ इलाकों के नाम दिए हैं लेकिन वहां कोई कार्रवाई नहीं हो रही। ऐसे में आप किसी सही माने और किसी गलत। फिर मैं कमेटी पर सांप्रदायिक भेदभाव का आरोप नहीं लगा रहा। यह सच्‍चाई है। उन्‍होंने कहा है कि वो सीलिंग के खिलाफ लड़ाई जारी रखेंगे और जरूरत पड़ी तो दुबारा सील तोड़ने से नहीं हिचकेंगे।

हर लेंटर के हिसाब से पैसा फिक्‍स है
भाजपा दिल्‍ली प्रदेश अध्‍यक्ष तिवारी ने कहा कि मॉनीटरिंग कमेटी और एमसीडी में भ्रष्ट लोग बैठे हैं। इंजीनियर सरेआम रिश्वत ले रहे हैं। उन्होंने एक ऑडियो क्लिप सुनाते हुए दावा किया कि एमसीडी का जूनियर इंजीनियर किस तरह से अवैध निर्माण के पैसे वसूल रहा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में हर लेंटर के हिसाब से रिश्वत का रेट फिक्स है। जब तिवारी से पूछा गया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बिजटी के कटे हुए कनेक्शन जोड़े और आप ने बंद दुकानों की सीलिंग तोड़ी। क्या आप केजरीवाल की नकल कर रहे हैं। इस पर तिवारी ने कहा कि केजरीवाल की राजनीति झूठ की बुनियाद पर खड़ी है। वे दिल्ली की जनता का फायदा नहीं देख सकते। केजरीवाल अपने अहंकार की वजह से दिल्‍ली के लोगों का भला नहीं होने दे रहे हैं।