
मिशन 2019: पीएम को हराने की रणनीति पर विपक्ष की एका बैठक 10 दिसंबर को
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अकेले दम पर हराना किसी भी विपक्षी पार्टी के लिए संभव नहीं है। इसलिए भाजपा के खिलाफ विपक्षी को लामबंद करने के लिए और लोकसभा चुनाव में मोदी को हराने के लिए एक बार फिर विपक्ष लामबंद होने लगा है। इसी कड़ी में अब विपक्षी नेताओं की बैठक 10 दिसंबर को होगी। इसमें अधिकांश विपक्षी दलों के नेता शामिल होंगे। इस मीटिंग में लोकसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा होगी।
विपक्षी एक को लेकर सक्रिय हैं नायडू
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू इस मीटिंग को लेकर काफी समय से सक्रिय हैं। सीएम नायडू विपक्ष को एकजुट करने की लगातार कोशिश कर रहे हैं। कुछ दिनों पहले भी ममता बनर्जी और अन्य विपक्षी नेताओं की बैठक होनी थी लेकिन कुछ कारणों से आगे के लिए बैठक को टाल दिया गया था। नायडू महागठबंधन को मूर्त रूप देने के लिए अलग-अलग विपक्षीय दलों के साथ मुलाकात भी कर रहे हैं। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को तेलंगाना के भुपालपल्ली में एक रैली को संबोधित किया। उनकी दूसरी रैली अरमोर में दोपहर ढाई बजे होगी। इसके अलावा राहुल पारिगी और चेवेल्ला में रोड शो करेंगे। बता दें कि तेलंगाना में सात दिसंबर को मतदान होना है।
Updated on:
29 Nov 2018 01:25 pm
Published on:
29 Nov 2018 01:25 pm
