4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीट बंटवारे के बाद जदयू को बड़ा झटका, विधायक ने दिया इस्तीफा, यह रहा कारण

नीतीश कुमार को बड़ा झटका लगा है।
2 min read
Google source verification
mitish

सीट बंटवार के बाद जेडयू को बड़ा झटका, विधायक ने दिया इस्तीफा, यह रहा कारण

नई दिल्ली। बिहार एनडीए में सीट का बंटवार हो गया, लेकिन सियासी घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब जेडीयू को बड़ा झटका लगा है। विधायक श्याम बहादुर सिंह ने अचानक विधायकी पद से इस्तीफा दे दिया है। विधायक के इस्तीफे से बिहार में एक बार फिर सियासी भूचाल आ गया है।

...तो इसलिए विधायक ने दिया इस्तीफा

श्याम बाहदुर सिंह ने पचरुखी चीनी मिल प्रकरण पर विरोध जताते हुए भावुक होकर विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है। वे सिवान स्थित पचरुखी चीनी मिल की जमीन के सीमांकन का विरोध कर रहे हैं। इसमें उन्‍होंने भू-माफिया की सक्रियता का आरोप लगाया है। लेकिन प्रशासन ने जब जबरन सीमांकन किया और ग्रामीणों पर लाठीचार्ज किया। इसके विरोध में उन्होंने अपना इस्तीफा दे दिया। इस्तीफा देने के बाद उन्होंने कहा कि पचरूखी में बंद पड़ी चीनी मिल की जमीन पर भू-माफिया कब्‍जा कर रहे हैं। ग्रामीणों ने जब इसका विरोध किया, तो सैकड़ों लोगों पर मुकदमा कर दिया गया। इतना ही नहीं उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से इस मामले की जांच कराने की मांग की है।

जदयू की बढ़ी मुश्किलें

आपको बता दें कि श्‍याम बहादुर सिंह ने अपना इस्‍तीफा राज्‍यपाल और जदयू प्रदेश अध्यक्ष को सौंप दिया है। हालांकि, अभी तक उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया है। क्योंकि, तकनीकी रूप से इस्तीफा देने के लिए उन्हें विधानसभा अध्यक्ष के सामने हाजिर होना पड़ेगा। अगर वे विधानसभा अध्यक्ष को इस्तीफा सौंपेंगे तभी वह स्वीकार होगा। अब देखना यह है कि उनका इस्तीफा स्वीकार होता या नहीं। लेकिन, इस्तीफा देकर उन्होंने पार्टी की मुश्किलें बढ़ा दी है।