
430
नई दिल्ली। अगामी लोकसभा चुनाव की बिसात बिछ चुकी है। सभी राजनीतिक पार्टियां अपनी स्थिति मजबूत करने में जुटी हैं। गठबंधन से लेकर दल-बदल का खेल शुरू है। इसी बीच चुनाव से पहले आंध्र प्रदेश में बड़ा फेरबदल हुआ है। तेलुगु देशम पार्टी के विधायक और नेता मोडुला वेणुगोपाल रेड्डी ने वाईएसआर कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया है।
टीडीपी को बड़ा झटका
मोडुला वेणुगोपाल रेड्डी ने शनिवार को वाईएसआर कांग्रेस के अध्यक्ष वाईएस जगनमोहन रेड्डी की अध्यक्षता में पार्टी का दामन थामा है। इस बड़े फेरबदल से टीडीपी को बड़ा झटका लगा है। ऐसा माना जा रहा है कि वेणुगोपाल रेड्डी के वाईएसआर कांग्रेस में शामिल होने से पार्टी की स्थिति काफी मजबूत होगी। हालांकि, इस मामले पर टीडीपी की ओर से अब तक कोई बयान नहीं आया है। इससे पहले टीडीपी के नेता चल्ला रामकृष्ण रेड्डी शुक्रवार को पार्टी प्रमुख वाईएस जगनमोहन रेड्डी की उपस्थिति में वाईएसआर कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए। आपको बता दें कि आंध्र प्रदेश में विधानसभा और लोकसभा के चुनाव जैसे-जैसे करीब आ रहे हैं, वैसे ही राजनीतिक उठापटक शुरू हो गई है। इसके साथ ऐसे नेताओं की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है जो सत्तारूढ़ टीडीपी को छोड़कर वाईएसआर कांग्रेस पार्टी में शामिल हो रहे हैं।
Published on:
09 Mar 2019 02:10 pm
