27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मेरठ पुलिस ने सांसद लक्ष्मीकांत बाजपेयी को रोका तो भड़क गए बोले- कबड्डी खेलने का आदि हूं,ट्रांसफर कराने वाला नेता नहीं हूं

बीजेपी राज्यसभा सांसद और झारखंड प्रभारी को कल यानी रविवार को सर्किट हाउस के बाहर मेरठ पुलिस ने रोक लिया था. इसके बाद उन्होंने पुलिस को खूब खरी खोटी सुनाई ।दरअसल वह जम्मू और कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिंहा से मिलने पहुंचे थे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Anand Shukla

•

Updated: 12 Sep 2022, 12:19 PM IST

laxmi.png

राज्यसभा सांसद लक्ष्मी कांत बाजपेयी

मेरठ : बीजेपी राज्यसभा सांसद लक्ष्मीकांत बाजपेयी मेरठ के सर्किट हाउस में जम्मू और कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिंहा से मिलने के जा रहे थे। सर्किट हाउस के बाहर मौजूद पुलिस कर्मियों ने उन्हें अंदर जाने से रोक दिया । इसके बाद क्या बीजेपी सांसद लक्ष्मीकांत बाजपेयी उन पुलिस कर्मियों पर भड़क गए और पुलिस को जमकर सुनाया ।

कैसे बाजपेयी ने पुलिस वालों को खरी खोटी सुनाया ?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियों जिसमें सुना जा सकता है कि कैसे वह पुलिस वालों की क्लास ले रहे है । उन्होंने कहा कि "इनको वो पसंद आता है जो कार से चलता है। जो खुद कमाता है और इनको कमवाता है। हम न पैसा लेते हैं न देते हैं। इसके साथ ही लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने उनको चेतावनी देते हुए कहा कि ‘फकीर जिस दिन उलट देता है जान बचानी मुश्किल हो जाती है। ये मेरठ है, रावण की ससुराल है और मैं कबड्डी खेलने का आदि हूं। ट्रांसफर कराने वाला नेता नहीं हूं। यही रखूंगा और छाती पर खड़े होकर नाचूंगा ।

यह भी पढ़ें :अखिलेश यादव पर केशव प्रसाद ने कसा तंज कहा- उनके सपने में केशव,मोदी,योगी आते हैं

दरअसल कल यानी रविवार को जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिंहा अपने एक दिवसीय दौरे पर मेरठ में थे। वह मेरठ के सर्किट हाउस में ठहरे हुए थे। जहां पर बीजेपी के बड़े बड़े नेता उनसे मिलने के लिए पहुंच रहे थे। सांसद लक्ष्मीकांत बाजपेयी भी उनसे मिलने के लिए अपने स्कूटी से पहुंचे , लेकिन पुलिस ने उन्हें पहचाना नहीं,जाने से रोक दिया। जिस कारण वह पुलिस पर भड़क गए और खरी खोटी सुनाने लगे ।

यह भी पढ़ें :जिले के किसी भी तहसील में हो सकेंगी जमीन की रजिस्ट्री, भीड़ से मिलेगा निजात

प्रदेश अध्यक्ष के दौरान स्कूटर से घूमते नजर आए बाजपेयी

लक्ष्मीकांत वाजपेयी की गिनती उन नेताओं में होती है, जो सादगी और जमीन से जुड़े रहकर जीवन जीते हैं। विधायक रहते हुए भी वह हमेशा अपने पुराने स्कूटर से ही शहर में घूमते नजर आते हैं। बाजपेयी मेरठ से चार बार के विधायक रह चुके हैं। 2002 में प्रदेश में गठबंधन सरकार में मंत्री भी रहे हैं। यूपी में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए 2014 के लोकसभा चुनाव में डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने प्रदेश की 80 सीटों में से 73 सीटें दिलाई थीं। 2017 के विधानसभा चुनावों में वह अहम रोल में थे लेकिन वह अपने विधानसभा मेरठ से चुनाव हार गए थे। इसके बाद से ही वह पार्टी से साइड लाइन कर दिए गए थे , लेकिन 2022 के विधानसभा चुनाव उन्हें ज्वाइनिंग कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया। यूपी में बीजेपी की दोबारा सत्ता में वापसी होने के बाद लक्ष्मीकांत बाजपेयी को राज्यसभा का सांसद नियुक्त किया गया और अभी हॉल में उन्हें झारखंड का प्रभारी बनाया गया है।

बड़ी खबरें

View All

राजनीति

ट्रेंडिंग