4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

BJP राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक से फिर नदारद रहे वरुण गांधी, होंगे कांग्रेस में शामिल?

इससे पहले यूपी में पिछले महीने हुई प्रदेश कार्यकारिणी की मीटिंग में भी वरुण गांधी नदारद रहे थे।
2 min read
Google source verification

image

Kapil Tiwari

Sep 08, 2018

Varun Gandhi

Varun Gandhi

नई दिल्ली। केंद्र की सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी आगामी 2019 लोकसभा चुनाव में 2014 आम चुनाव में बने अपने ही रिकॉर्ड तोड़ने का दम भर रही है। इस लक्ष्य को आखिर कैसे साधा जाए और इसके लिए क्या रणनीति बनाई जाए? इन सभी सवालों के जवाब के लिए आज से दिल्ली में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शुरू हुई है। इस दो दिवसीय बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह, अरुण जेटली, नितिन गडकरी जैसे दिग्गज नेताओं समेत देशभर के बीजेपी के नेता शामिल हो रहे हैं।

राष्ट्रीय कार्यकारिणी की मीटिंग में नहीं आए वरुण गांधी

चुनावी रणनीति के लिए बुलाई गई इस मीटिंग में बीजेपी शासित सभी राज्यों से नेता शामिल हो रहे हैं लेकिन कुछ नेता ऐसे हैं जिनके इस मीटिंग में आने पर सस्पेंस बना हुआ है। इनमें बिहार से सांसद शत्रुघ्न सिन्हा का नाम सबसे ऊपर है, जो अक्सर पार्टी विरोधी बयानबाजी की वजह से सुर्खियों में रहते हैं। शत्रुघ्न सिन्हा के अलावा जो बड़ा नाम है वो है यूपी के सुल्तानपुर से सांसद वरुण गांधी का, जो आज राष्ट्रीय कार्यकारिणी की मीटिंग में शामिल नहीं हए हैं। राजनीतिक पंडितों का मानना कि वे कल भी इस मीटिंग में शामिल होने नहीं आएंगे। इन कसायों के बीच एक बार फिर वरुण गांधी और बीजेपी से रिश्तों पर सवाल खड़े हो गए हैं।

कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं वरुण गांधी

बता दें कि बीजेपी हाईकमान द्वारा वरुण गांधी को लगातार साइडलाइन किया जाता रहा है और इसको लेकर उनकी नाराजगी किसी से छिपी भी नहीं है। बीच-बीच में ये खबरें आती रही हैं कि वरुण गांधी भाजपा का दामन छोड़ कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। इस बार भी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की मीटिंग से नदारद होकर उन्होंने इस बात के संकेत दे दिए हैं।

दो पहले भी एक बड़ी मीटिंग में शामिल नहीं हुए थे वरुण गांधी

इससे पहले भी वरुण गांधी भाजपा की एक बड़ी मीटिंग से गायब रहे थे। पिछले महीने ही मेरठ में दो दिनों तक बीजेपी कार्यकारिणी की बैठक में भी वरुण गांधी नहीं पहुंचे थे। ये मीटिंग राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की अध्यक्षता में हुई थी। इस मीटिंग में अमित शाह के अलावा सीएम योगी आदित्यनाथ सहित प्रदेश के सारे दिग्गज नेताओं ने शिरकत की थी। इस मीटिंग में भी वरुण गांधी के नहीं आने से कई बड़े सवाल खड़े हो गए थे।

2019 से पहले कांग्रेस का थाम सकते हैं दामन!

इस बीच उनके कांग्रेस में शामिल होने की अटकलें एकबार फिर से तेज हो गई हैं। हालांकि इस तरह की खबरें पिछले साल से ही आ रही हैं। यूपी चुनाव के बाद भी इस तरह की खबरें सामने आई थीं कि वरुण गांधी 2019 लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस जॉइन कर राहुल गांधी के साथ एक मंच पर नजर आ सकते हैं। कहा तो ये भी जा रहा था कि वरुण गांधी को कांग्रेस में उपाध्यक्ष बनाया जा सकता है।