25 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पश्चिम बंगाल: हफ्तेभर गायब रहने के बाद नोडल अधिकारी अर्नब रॉय का चला पता, चुनाव ड्यूटी के बीच हो गए थे गायब

नोडल चुनाव अधिकारी अर्नब रॉय का पता चला अर्नब अपने ससुरालवालों के साथ है: DM दूसरे चरण के मतदान के बाद हफ्तेभर से थे लापता
less than 1 minute read
Google source verification
Arnab Roy Nodal Officer

पश्चिम बंगाल: हफ्तेभर गायब रहने के बाद नोडल अधिकारी अर्नब रॉय का चला पता, चुनाव ड्यूटी के बीच हो गए थे गायब

नई दिल्ली।पश्चिम बंगाल के नादिया जिले के ईवीएम और वीवीपैट प्रभारी नोडल चुनाव अधिकारी अर्नब रॉय जो बीते शुक्रवार से लापता बताए जा रहे थे, उनका एक हफ्ते बाद पता चल गया है। नादिया जिला के डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट सुमित गुुप्ता की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक अर्नब अपने ससुरालवालों के साथ हैं और बिल्कुल सुरक्षित हैं।

EVM और VVPAT मशीन की थी जिम्मेदारी

लोकसभा चुनाव 2019 के दूसरे चरण के बीच ही अर्नब रॉय के गायब होने की खबर आई थी। जिसके बाद इस मामले की बकायदा FIR दर्ज कराई गई थी। उनकी चुनावी ड्यूटी बिप्रदास चौधरी पॉलिटेक्निक कॉलेज में थी। बताया जा रहा था कि ड्यूटी के बीच दोपहर के लंच के बाद से ही उनकी कोई खबर नहीं थी। बता दें कि अर्नब पर EVM और VVPAT मशीन की अहम जिम्मेदारी थी।

यह भी पढ़ें- सतपाल सत्ती ने फिर दिया विवादित बयान- पीएम मोदी का किया विरोध तो काट देंगे बाजू, EC ने थमाया नोटिस

पहले यह जताई गई थी आशंका

हालांकि, बीते शुक्रवार को ही चुनाव आयोग के बंगाल में विशेष पर्यवेक्षक अजय वी नायक ने संकेत दिया था कि अर्नब पारिवारिक कारणों से लापता हो सकते हैं। अब हफ्तेभर गायब रहने के बाद आखिरकार उनके सुरक्षित होने का पता चल गया है।

बड़ी खबरें

View All

राजनीति

ट्रेंडिंग