4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र तोमर की बिगड़ी तबीयत, एम्स में हुए भर्ती, हड़कंप

केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र तमोर की अचानक तबीयत बिगड़ गई है।
2 min read
Google source verification
tomar

केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र तोमर की बिगड़ी तबीयत, एम्स में हुए भर्ती, हड़कंप

नई दिल्ली। केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र तोमर की बुधवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें आनन-फानन में दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया है। इस खबर के आने से हड़कंप मच गया है। हालांकि, अभी तक डॉक्टर्स की ओर से उनका कोई मेडिकल बुलेटिन जारी नहीं किया गया है।

रात से हो रही थी हल्की बेचैनी

मध्य प्रदेश में चुनाव से पहले भाजपा को बड़ा झटका लगा है, क्योंकि मध्य प्रदेश चुनाव समन्वय समिति के अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर की तबीयत अचानक ज्याद बिगड़ गई है। बताया जा रहा है कि मंगलवार रात उन्हें हल्की बेचैनी शुरू हुई। इसके बाद उन्हें डॉक्टर से दिखाया गया, लेिकन उनकी हालत जस की तस बनी रही। वहीं, तबीयत सुधार न होता देख उन्हें आनन-फानन में दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया। अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक, उनका शुगर लेवल बढ़ गया है। जांच के बाद उन्हें भर्ती कर लिया गया। यहां उन्हें व्हीआईपी मेडिसन वार्ड में एडमिट किया गया है। फिलहाल, एम्स प्रबंधन ने उनके स्वास्थ्य के बारे में कुछ भी बताने से इनकार कर दिया है। ऐसा कहा जा रहा है कि तोमर तीन-चार दिनों तकह हॉस्पिटल में ही एडमिट रहेंगे। चुनाव से पहले नरेन्द्र तोमर की तबीयत बिगड़ना भाजपा के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।


भाजपा को बड़ा झटका

इधर, परिवार का कहना है कि तोमर को सुबह से बुखार है, डॉक्टर्स इसे वायरल फीवर बता रहे हैं। कयास लगाया जा रहा है कि वह जल्द ही ठीक होकर घर लौट जाएंगे। गौरतलब है कि भाजपा के एक दिग्गज नेता और गोवा के मुख्यमंत्री पिछले कुछ समय से एम्स में ही भर्ती थी। अमेरिका से लौटने के बाद उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था। इधर, पार्टी की ओर से भी तोमर को लेकर कोई बयान नहीं दिया गया है और न ही कोई नेता उनसे मिलने पहुंचा है।