4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नवजोत सिंह सिद्धू का बड़ा बयानः हेरोइन से बेहतर है अफीम का इस्तेमाल, मिले कानूनी मान्यता

नवजोत सिंह सिद्धू फिर दिया बड़ा बयानः हेरोइन से बेहतर है अफीम का इस्तेमाल, मिले कानूनी मान्यता
2 min read
Google source verification
navjot singh sindhhu

नवजोत सिंह सिद्धू का बड़ा बयानः हेरोइन से बेहतर है अफीम का इस्तेमाल, मिले कानूनी मान्यता

नई दिल्ली। अपने बयानों से सुर्खियों में रहने वाले पंजाब सरकार में मंत्री और कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने एक बार फिर विवादित बयान दे डाला है। सिद्धू पंजाब के पटियाला संसदीय क्षेत्र से आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद धर्मवीर गांधी के अफीम की खेती के समर्थन में आ गए हैं।

दरअसल आप सांसद धर्मवीर गाधी की अफीम की खेती है और उन्होंने ये कानूनी बना देने की मांग की है। धर्मवीर की इस मांग का कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने समर्थन कर डाला है। पंजाब के इस मंत्री ने कहा है कि धर्मवीर गांधी एक बहुत अच्छा काम कर रहे हैं...मैं उनका समर्थन करता हूं...मेरे अंकल दवा के तौर पर अफीम का इस्तेमाल किया करते थे। अफीम के इस्तेमाल से ही वो दीर्घायु भी हुए।

दैनिक भास्कर समूह की करोड़ों की सौदाबाजी का स्टिंग, ‘बंगाल में करना ही पड़ेगा, जो गुजरात में किया था’

पंजाब सरकार अफीम को दे कानूनी मान्यता
यानी सिद्धू चाहते हैं कि अफीम जैसे नशीले पदार्थ की खेती को कानूनी रूप मिल जाए और लोग अपनी उम्र बढ़ाने जैसी जरूरतों के लिए अफीम का इस्तेमाल करें। यही नहीं सिद्धू ने कहा है कि अफीम हेरोइन से बेहतर होती है और पंजाब सरकार को इसे प्रदेश में कानूनी मान्यता दे देनी चाहिए। सबको चौंकाते हुए सिद्धू ने सार्वजनिक रूप से यह भी कहा कि उनके चाचा भी अफीम खाते थे। आपको बता दें कि पाटियाला से आम आदमी पार्टी के सांसद धर्मवीर सिंह इन दिनों अफीम को कानूनी मान्यता देने के लिए मुहिम छेड़े हुए हैं।

बयान के कई मायने
सिद्धू का यह बयान उस समय आया है जब उत्तर-भारतीय राज्य में नशीली दवाओं के खिलाफ एक उग्र आंदोलन चल रहा है। पंजाब विधानसबा चुनाव में कांग्रेस ने इसे जोर-शोर से उठाया था। सिद्धू ने कहा, 'पंजाब में अफीम उगाई जानी चाहिए।'