Hindi News / Political / महाराष्ट्र: चुनाव से पहले अजित पवार ने छोड़ी विधायकी, स्पीकर को सौंपा इस्तीफा
महाराष्ट्र: चुनाव से पहले अजित पवार ने छोड़ी विधायकी, स्पीकर को सौंपा इस्तीफा
NCP के नेता अजित पवार ने विधायक पद से इस्‍तीफा दे दिया
स्‍पीकर हरीभाऊ बगाड़े ने अजित के इस्तीफे को मंजूर कर लिया
अजित पवार ने अभी तक अपने इस्तीफे की वजह के बारे में नहीं बताया
नई दिल्ली। महाराष्ट्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी प्रमुख शरद पवार और प्रवर्तन निदेशालय के बीच चले ड्रामे के बीच शुक्रवार को पार्टी के नेता अजित पवार ने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया।
इसके साथ ही महाराष्ट्र विधानसभा के स्पीकर हरीभाऊ बगाड़े ने अजित के इस्तीफे को मंजूर कर लिया। बगाड़े ने जानकारी देते हुए कहा कि महाराष्ट्र के पूर्व उप मुख्यमंत्री अजित पवार का इस्तीफा प्राप्त हुआ, जिसको स्वीकार कर लिया गया।
वहीं, अजित पवार ने अभी तक अपने इस्तीफे की वजह के बारे में नहीं बताया है।