
'भाजपा की नई चाल', शरद पवार से मिले नितिन गडकरी, बड़े उलटफेर के आसार!
नई दिल्ली। देश में इनदिनों हर जगह राजनीतिक उथल-पुथल मची हुई है। सभी राजनीतिक पार्टियां नये समीकरण बनाने में लगी हैं। इसी बीच भाजपा के वरिष्ठ नेता नीतिन गडकरी ने एनसीपी प्रमुख शरद पवार से पुणे में मुलाकात की। इस मुलाकात के कई मायने निकाले जा रहे हैं। इतना ही नहीं इनकी मुलाकात से राजनीतिक माहौल एक बार फिर गरमा गया है। कयास लगाया जा रहा है कि दोनों की यह मुलाकात साल 2019 के लेकर तो नहीं है?
मुलाकात की किसी दूसरे नेता को जानकारी तक नहीं
हालांकि, मुलाकात के बाद दोनों नेताओं ने कहा कि नागपुर की जमीन पर ब्रॉडगेज मेट्रो बनाने और पुणे से पंढरपुर पालखी मार्ग के रुके हुए कार्य को लेकर चर्चा हुई है। कहा जा रहा है कि पवार ने पुरंदर में बनने वाले हवाई अड्डे का रास्ता सासवड सहित नजदीकी रेलवे स्टेशन से जोड़ने का मशविरा दिया है। यहां आपको बता दें कि दोनों नेताओं की मीटिंग इन दोनों नेताओं की मीटिंग पुणे के एक पांच सितारा होटल में हुई। दोनों नेताओं के बीच 20 मिनट तक यह मुलाकात चली थी। इतना ही नहीं इस मीटिंग के बारे में किसी भी पार्टी के किसी और नेता को जानकारी नहीं थी।
मुलाकात के निकाले जा रहे कई मायने
दोनों नेताओं के बीच हुई मुलाकात के बाद सियासी माहौल काफ गरम हो गया है। मुलाकात के बात कहा जा रहा है कि महाराष्ट में अपनी सहयोगी शिवसेना के साथ बिगड़ते रिश्तों के बीच ये मुलाकात काफी कुछ इशारा कर रही है। राजनीतिक के जानकार लोगों का कहना है कि अगर महाराष्ट्र में शिवसेना गठबंधन खत्म करती है, तो फिर एनसीपी के साथ गठबंधन करके सरकार को बचाया जा सकता है। वहीं, इस मुलाकात पर भाजपा का कहना है कि अगर कुछ भी गुप्त करना होता तो ये मुलाकात दिल्ली में की जाती ना कि पुणे में होती।
Published on:
02 Jun 2018 12:57 pm
