
Nitish Kumar Slip Of Tongue Says Tejashwi Yadav Bihar CM BJP Leaders Give Funny Reactions
नेताओं की जुबान फिसलना कोई नई बात नहीं है। कई बार भाषणों और जनता से रूबरू होते वक्त नेता अति उत्साह में कुछ का कुछ ही बोल देते हैं। कुछ ऐसा ही वाकया बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ भी हो गया। नीतीश कुमार की जुबान क्या फिसली विरोधियों को बैठे बिठाए मुद्दा भी मिल गया। बस फिर क्या था, बीजेपी नेताओं ने तंज नीतीश कुमार पर तंज कसना शुरू कर दिया। यही नहीं सोशल मीडिया यूजर्स पर भी नीतीश की फिसली जुबान पर चुटकी लेने से पीछे नहीं हटे। आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरा मामला?
नीतीश कुमार की जुबान फिसली और ऐसी फिसली कि नीतीश भूल गए कि वो बिहार के सीएम हैं। उन्होंने अपनी सरकार में डिप्टी सीएम और लालू यादव के बेटे तेजस्वी को बिहार का माननीय मुख्यमंत्री बता दिया।
एक कार्यक्रम में नीतीश की जुबान फिसलने और तेजस्वी यादव को बिहार का सीएम बताने पर विपक्षी बीजेपी से लेकर सोशल मीडिया यूजर्स खूब मजे लेते दिखाई दिए।
यह भी पढ़ें - बिहार में नीतीश-लालू पर बरसे अमित शाह, बोले- मेरे दौरे से दोनों के पेट में दर्द
दरअसल पिछले दिनों नीतीश ने बीजेपी से नाता तोड़कर लालू और तेजस्वी की आरजेडी से नाता जोड़ा और सातवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री बन गए। इसके बाद से ही नीतीश पर बीजेपी लगातार हमलावर है।
नीतीश की जुबान फिसलने और तेजस्वी यादव को बिहार का सीएम बताने के मामले में खास बात ये भी है कि पिछले दिनों आरजेडी के नेता और लालू-तेजस्वी के खास शिवानंद तिवारी ने नीतीश के बारे में एक बयान दिया था।
लालू के सामने ही शिवानंद ने कहा था कि नीतीश कुमार एक बार कह रहे थे कि वो आश्रम खोलेंगे। अब आश्रम खोलने का वक्त आ गया है। शिवानंद के इसी बयान को आधार बनाकर बीजेपी ने नीतीश की फिसली जुबान पर चुटकी ली है।
आश्रम जाने की तैयारी कर लीजिए
बीजेपी आईटी सेल के हेड और नेता अमित मालवीय ने नीतीश कुमार की फिसली जुबान पर तंज कसा। उन्होंने नीतीश का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, आश्रम जाने की तैयारी कर लीजिए नीतीश कुमार जी...
खुली आंखों से सपना देख रहे नीतीश कुमार
सोशल मीडिया यूजर्स ने भी नीतीश की फिसली जुबान पर तंज कसा है। एक यूजर ने लिखा, खुली आंखों ने नीतीश कुमार सपना देख रहे हैं। पीएम बनकर सभा को संबोधित कर रहे हैं लिटिस चचा।
वहीं एक और यूजर ने कहा कि, ये भी मंझे हुए हैं. इन्होंने भविष्य देख लिया होगा। जबकि एक अन्य यूजर ने लिखा है ,चाचा की मेमोरी कमजोर हो गई है।
Published on:
28 Sept 2022 11:50 am
बड़ी खबरें
View Allराजनीति
ट्रेंडिंग
