
पीएम नरेंद्र मोदी।
नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी अब मन की बात कार्यक्रम में 20 जनवरी को स्कूली छात्रों के साथ परीक्षा पर चर्चा करेंगे। इससे पहले पीएम मोदी को 16 जनवरी को छात्रों के साथ परीक्षा पर चर्चा करनी थी। लेकिन मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने बुधवार रात एक बयान जारी कर पीएम के कार्यक्रम में बदलाव की जानकारी दी।
एमएचआरडी मंत्रालय के मुताबिक ओणम, मकर संक्रांति, पोंगल व लोहड़ी के त्योहारों को ध्यान में रखते हुए परीक्षा पर चर्चा की तारीख में बदलाव किया गया है। विपक्ष पीएम मोदी के 16 जनवरी को परीक्षा पर चर्चा का विरोध कर रहा था। इसी दिन पोंगल है, जो तमिलनाडु का महत्वपूर्ण त्योहार है।
डीएमके ने पीएम के कार्यक्रम का हवाला देते हुए पोंगल पर तमिलनाडु शिक्षा विभाग के सर्कुलर की निंदा की थी। विभाग ने कहा था कि छात्र घर पर भी इंटरनेट पर बातचीत देख सकते हैं। बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी छात्रों की बोर्ड परीक्षाओं और सालाना परीक्षा से पहले विद्यार्थियों के साथ यह चर्चा करते हैं।
छात्रों के साथ प्रधानमंत्री की इस परिचर्चा का उद्देश्य छात्रों का मनोबल बढ़ाने वह परीक्षा का तनाव कम करना है। मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने बुधवार रात एक बयान जारी कर प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में बदलाव की जानकारी दी। मंत्रालय के मुताबिक ओणम, मकर संक्रांति, पोंगल व लोहड़ी के त्योहारों को ध्यान में रखते हुए परीक्षा पर चर्चा की तिथि में बदलाव किया गया है।
Updated on:
02 Jan 2020 01:29 pm
Published on:
02 Jan 2020 07:54 am
