6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

त्रिपुरा के सीएम बिप्लब देब के भारतीय होने पर उठा सवाल, सोशल मीडिया पर बांग्लादेशी होने की खबर वायरल

मैसेज में बताया जा रहा है कि देश में एनआरसी लागू होने के बाद सबसे पहले त्रिपुरा के सीएम को देश से बाहर किया जाएगा।

2 min read
Google source verification

image

Mohit sharma

Aug 06, 2018

news

त्रिपुरा के सीएम बिप्लब देब के भारतीय होने पर उठा सवाल, सोशल मीडिया पर बांग्लादेशी होने की खबर वायरल

नई दिल्ली। असम में एनआरसी ड्राफ्ट जारी होने के बाद देश की सियासत गर्मा गई है। एक ओर जहां सत्तारूढ़ दल भाजपा एनआरसी ड्राफ्ट में शामिल न होने वाले 40 लाख लोगों को बाहरी बताकर उन्हें वापस उनके मुल्क भेजने की बात कही है। वहीं टीएमसी और कांग्रेस समेत कई दल इसको लेकर नरम रुख अख्तियार किए हुए हैं। इस बीच सामने आई त्रिपुरा के सीएम बिप्लब देव से जुड़ी एक खबर ने नए विवाद को जन्म दे दिया है। दरअसल, सीएम बिप्लब देव के बारे में विकिपीडिया का हवाले से सोशल मीडिया पर एक मैसेज वायरल हो रहा है। इस मैसेज में बताया जा रहा है कि बिप्लब देब का जन्म बांग्लादेश में हुआ था और उनका परिवार 1971 के बाद भारत आया था। मैसेज में बताया जा रहा है कि देश में एनआरसी लागू होने के बाद सबसे पहले त्रिपुरा के सीएम को देश से बाहर किया जाएगा।

मुजफ्फरपुर दुस्कर्म कांड: सीबीआई के हाथ लगी ब्रजेश ठाकुर की कॉल डिटेल, कई रसूखदारों से था कनेक्शन

वहीं, सीएम बिप्लब देब ने इन खबरों को तथ्यहीन और गलत बताया है। बिप्लब देब का कहना है कि उनका जन्मस्थान बांग्लादेश नहीं, बल्कि भारत है। उन्होंने दावा किया है कि विकिपीडिया के माध्यम से उनके बारे में गलत जानकारी प्रसारित की जा रही है। आपको बता दें कि बिप्लब देब के विकिपीडिया पेज अब तक 39 बार संशोधित हो चुका है। बिप्लब देब के मीडिया एडवाइजर संजोय मिश्रा के अनुसार सीएम के विकिपीडिया पेज से छेड़छाड़ की जा रही है। लेकिन इस बात में कोई सत्यता नहीं है कि उनका जन्म बांग्लादेश में हुआ था।

दिल्ली: यमुना के उफान से बाढ़ का खतरा बढ़ा, 10 हजार लोगों को राहत शिविरों में पहुंचाया

संजोय मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि बिप्लब देब 25 नवंबर 1971 को त्रिपुरा के उदयपुर (अब गोमती जिला) में पैदा हुए थे। उनके पिता हरधन ने 27 जून, 1967 को सिटिजन एक्ट ऑफ 1955 में खुद को पंजिकृत कराया था। संजोय ने विकिपीडिया के कंटेंट को ठीक कराने की भी मांग की है।