4 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शाहीन बाग में प्रदर्शन की वजह से रोजना 1 लाख लोगों को परेशानी: भाजपा

शाहीन बाग में CAA के खिलाफ प्रदर्शन पर भाजपा ने एक बार फिर हमला बोला भाजपा ने कहा है कि इस प्रदर्शन के कारण दिल्ली के लोगों को हो रही है परेशानी

less than 1 minute read
Google source verification
j.png

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित शाहीन बाग ( Shaheen Bagh ) में नागरिकता संशोधन कानून ( CAA ) के खिलाफ चल रहे प्रदर्शन पर भाजपा ने एक बार फिर हमला बोला है। भाजपा ने कहा है कि जिस तरह से इस प्रदर्शन के कारण दिल्ली के लोगों को परेशानी हो रही है, उससे निश्चित तौर पर शाहीनबाग के समर्थक राजनीतिक दलों को नुकसान उठाना पड़ेगा। भाजपा मुख्यालय ( BJP Headquarters ) पर राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ( Arun Singh ) ने बुधवार को पत्रकारों के सवाल पर कहा, "एक लाख लोग डेली नोएडा जाते हैं। शाहीन बाग में कई दिनों से चल रहे प्रदर्शन के कारण उन्हें ढाई से तीन घंटे लग रहे हैं, जबकि पहले आधा घंटे में नोएडा पहुंच जाते थे।"

महाराष्ट्र सड़क हादसे में मरने वालों की संख्या हुई 25, परिजनों को 10-10 लाख की आर्थिक मदद

शाहीन बाग से राजनीतिक फायदे के सवाल पर अरुण सिंह ने कहा, "हम राजनीति में फायदा या नफा-नुकसान नहीं देखते। मगर इतना जरूर है कि शाहीन बाग के प्रदर्शन से दिल्ली को भारी नुकसान हो रहा है। जनता को परेशान होना पड़ रहा है। दिल्ली की जनता सब कुछ देख रही है। जाहिर सी बात है कि इससे शाहीन बाग के समर्थकों को आगे जरूर नुकसान होगा।" वहीं, नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के खिलाफ प्रदर्शन कर रही शाहीन बाग की महिलाएं बुधवार को जंतर मंतर पर जमा हुईं।

दिल्ली: सीएम केजरीवाल ने भाजपा के बाहरी प्रचारकों को दिया दिल्ली घुमाने का निमंत्रण

यहां प्रदर्शनकारी महिलाओं ने जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के छात्रों के साथ मिलकर विख्यात शायर फैज अहमद फैज की नजम 'हम देखेंगे' भी पढ़ी। प्रदर्शनकारियों ने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों के आने पर अपना विरोध जताया और उनके खिलाफ नारेबाजी भी की।