26 को दर्ज किया मामला
पुलिस ने 26 जनवरी को यह मामला दर्ज किया, जब 21 जनवरी का एक वीडियो फेसबुक दिखा, जिसमें चौथी और पांचवीं कक्षा के बच्चे शाहीन स्कूल में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ एक नाटक कर रहे थे और अपने डायलॉग में वे पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल कर रहे थे। बच्चों ने स्कूल के वार्षिक समारोह में भाग लेने के दौरान यह नाटक किया।