4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिहार विधानसभा में विपक्ष का हंगामा, सदन की कार्यवाही दो बजे तक स्थगित

विधानसभा स्‍पीकर ने सदन को चलने देने की विपक्ष से अपील की लेकिन विपक्ष इसे गंभीरता से नहीं लिया।
less than 1 minute read
Google source verification
Bihar vidhansabha

बिहार विधानसभा में विपक्ष का हंगामा, कार्यवाही दो बजे तक स्थगित

नई दिल्‍ली। बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन भी विपक्ष का हंगामा जारी रहा। विपक्ष ने गुरुवार को बालिका आवास गृह मामले को लेकर जमकर हंगामा किया और सदन को चलने नही दी। विपक्ष के हंगामे के बीच सदन को दो बजे तक के लिए स्‍थगित कर दिया गया। विधानसभा स्‍पीकर ने सदन को चलने देने की विपक्ष से अपील की लेकिन विपक्ष अपनी मांगों पर अड़ा रहा।

विपक्ष ने उठाए सवाल
आज बिहार विधानसभा शीतकालीन सत्र का चौथा दिन है। गुरुवार को विधानसभा की कार्यवाही प्रारंभ होते ही विपक्ष के सभी सदस्य मुजफ्फरपुर बालिका आवासगृह में लड़कियों के साथ हुए दुष्कर्म मामले को लेकर हंगामा मचाया। आवासगृह मामले सरकार की उदासीनता और आरोपियों की बचाने की नीयत पर विपक्ष ने सवाल उठाए। सरकार ने इस मामले में बिना हस्‍तक्षेप के निष्‍पक्ष जांच की मांग की।

ठाकुर का कॉल डिटेल पब्लिक करने की मांग
बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने इस मामले के मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर के मोबाइल फोन के कॉल डिटेल को सार्वजनिक करने की मांग की। इसके बाद विपक्षी सदस्य हंगामा करते रहे। विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी और संसदीय कार्य मंत्री श्रवण कुमार ने जनहित के मुद्दे के लेकर प्रश्नोत्तर कार्य चलाने का विपक्षी सदस्यों से आग्रह किया परंतु हंगामा होता रहा। विधानसभा अध्यक्ष ने विपक्षी सदस्यों से कहा कि सदन की कार्यवाही नियमानुकूल चलने दें। सदन विमर्श का सदन है और जनहित में सदन को चलने दें। बाद में हंगामे के कारण अध्यक्ष ने विधानसभा की कार्यवाही दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी। आपको बता दें कि बिहार विधानमंडल का शीतकालीन सत्र पांच दिनों का है और इनमें से तीन दिन पहले ही विपक्ष के हंगामे की भेट चढ़ चुके हैं।