29 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कर्नाटक: उपचुनाव में जीत से गदगद कांग्रेस-जेडीएस, चिदंबरम बोले- गठबंधन लाभदायक साबित हुआ

कर्नाटक उपचुनाव में कांग्रेस और जेडीएस गठबंधन ने शानदारी जीत हासिल की है। इससे दोनों दलों के नेता काफी खुश नजर आ रहे हैं।

2 min read
Google source verification
P chidambaram

blame game

बेंगलूरु। कुछ ही दिनों में पांच राज्य के विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, उससे पहले कांग्रेस का आत्मविश्वास बढ़ता हुआ नजर आ रहा है, क्योंकि कांग्रेस और जेडीएस गठबंधन ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की है। पांच में से चार सीटों पर कांग्रेस-जेडीएस ने कब्जा जमाया है। दोनों दलों के नेता काफी खुश नजर आ रहे हैं।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने मंगलवार को कहा कि कर्नाटक में संसदीय व विधानसभा उप चुनावों में 4-1 जीत का सबक यह है कि गठबंधन (कांग्रेस व जनता दल सेक्युलर का) लाभदायक साबित हुआ है। चिदंबरम ने ट्वीट कर कहा, "कर्नाटक में 4-1 से उपचुनाव जीतना, विराट कोहली की अगुवाई में भारतीय क्रिकेट टीम के टेस्ट सीरिज जीतने जैसा है। सबक सीखा जाना चाहिए। गठबंधन लाभदायक साबित हुआ है।"

कर्नाटक उपचुनाव में कांग्रेस-JDS की शानदार जीत, CM कुमारस्वामी बोले- आगे भी जारी रहेगा गठबंधन

CM कुमारस्वामी भी खुश

राज्य के मुख्यमंत्री कुमारस्वामी ने कांग्रेस के साथ आगे गठबंधन रहने के संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा कि यह चुनाव पहला कदम था। 28 लोकसभा सीटें हैं, हम उन सभी को जीतने के लिए कांग्रेस के साथ काम करेंगे, यह हमारा लक्ष्य है। यह सिर्फ जीत नहीं है बल्कि इससे हमारे समर्थकों में विश्वास बढ़ा है। यह जीत हमें घमंडी नहीं बना रही है। उन्होंने भाजपा पर भी निशाना साधा।

कौन कहां जीता?

विधानसभा उपचुनाव: एक-एक सीट पर कांग्रेस-जेडीएस का कब्जा

- जमखांडी विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। यहां पर कांग्रेस के आनंद सिद्दू नियामगौडा ने भाजपा के कुलकर्णी श्रीकांत सुबराय को मात दी है। आनंद को 97017 वोट मिले, जबकि भाजपा उम्मीदवार को 57537 वोट। - रामनगर विधानसभा सीट पर पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा की बहू और प्रदेश के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी की पत्नी अनीता कुमारस्वामी ने बड़ी जीत हासिल की। उन्होंने 1 लाख वोट से जीत का परचम लहराया है। अनीता कुमारस्वामी को 125043 मत मिले। भाजपा के एल चंद्रशेकर को 15906 वोट
भाजपा के खाते में आई एक लोकसभा सीट

- बेल्लारी लोकसभा उपचुनाव सीट पर कांग्रेस के वीएस युगरप्पा ने भाजपा की उम्मीदवार जे, शांथा को हराया। युगरप्पा की झोली में 628365 वोट गए और जे शांथो के पक्ष में गिरे 385204 मत।

- मांड्या लोकसभा उपचुनाव सीट पर जनता दल के एल.आर शिवरामेगौड़ा ने भाजपा के डॉ. सिद्धारैमा को हरा दिया। शिवरामेगौड़ा के पक्ष में 569347 वोट मिले। डॉ. सिद्धारैमा को 244404 मत। - सिर्फ शिमोगा सीट पर भाजपा का जादू चला। यहां पर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री येदुरप्पा के बेटे राघवेंद्र ने कांटे की टक्कर में जेडीयू के एस. मधुबंगारप्पा को मात दी। राघवेंद्र के हिस्से 543306 वोट आए, मधुबंगारप्पा को 491158 वोट मिले।


बड़ी खबरें

View All

राजनीति

ट्रेंडिंग