
इमरान खान के बयान पर परेश रावल का तंज, कहा- पाकिस्तान एक ऐसी औरत...
नई दिल्ली। भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के अल्पसंख्यकों पर दिए बयान पर सियासी घमासान जारी है। इस बीच अभिनेता परेश रावत ने भी पाकिस्तान पर निशाना साधा है। उन्होंने आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा, " बिल्कुल सही फरमाया संजय जी, ये वो बांझ औरत है जो बच्चा नहीं जनती बस लेबर पेन की एक्टिंग करती है।" गौरतलब है कि इससे पहले संजय सिंह ने अपना ट्वीट के माध्यम से इमरान खान पर हमला बोलते हुए कहा था कि हमारे मुल्क से गए मुसलमानों को मुहाजिर समझते हो, उनको देशद्रोही मानते हो, अपने अधिकारों के लिए उन्हें मुहाजिर कौमी मूवमेंट चलाना पड़ता है। इसके बावजूद धर्मनिरपेक्षता पर उपदेश देते हुए शर्म नहीं आती इमरान खान।
ओवैसी ने भी साधा निशाना
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष और हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने भी इमरान खान को करारा जवाब दिया है। ओवैसी ने ट्वीट में लिखा, "पाकिस्तान में संविधान है कि सिर्फ मुसलमान राष्ट्रपति बन सकता है। जबकि भारत में वंचित तबकों के कई राष्ट्रपति बन चुके हैं। खान साहब के लिए यह सही वक्त है कि वह हमसे समावेशी राजनीति और अल्पसंख्यकों के अधिकारों के बारे में कुछ सीखें।" बता दें कि बॉलीवुड अभिनेता नसीरुद्दीन शाह के एक बयान पर इमरान खान ने प्रतिक्रिया दी थी कि भारत में अल्पसंख्यकों को समान दर्जा नहीं दिया गया है।
Read the Latest India news hindi on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले India news पत्रिका डॉट कॉम पर.
Updated on:
24 Dec 2018 09:36 am
Published on:
23 Dec 2018 09:07 pm
