4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

AAP और कांग्रेस में गठबंधन पर पीसी चाको बोले, राहुल गांधी लेंगे अंतिम फैसला

गठबंधन पर शाम तक आ सकता है अंतिम फैसला राहुल गांधी ने चर्चा के लिए आवास पर बुलाई बैठक पार्टी नेताओं ने राहुल गांधी से साझा की अपनी राय
less than 1 minute read
Google source verification
pc chako

AAP और कांग्रेस गठबंधन पर पीसी चाको बोले, इस मुद्दे पर राहुल गांधी लेंगे अंतिम फैसला

नई दिल्‍ली। दिल्‍ली में आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस के बीच चुनावी गठबंधन को लेकर बैठक जारी है। इस बीच दिल्‍ली प्रदेश कांग्रेस प्रभारी पीसी चाको ने बड़ा बयान दिया है। उन्‍होंने कहा कि आप और कांग्रेस के बीच गठबंधन के मुद्दे पर अंतिम फैसला कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी मंगलवार को ले सकते हैं।

न्‍याय पर कांग्रेस का बड़ा ऐलान- महिलाओं के खाते में जाएंगे 72 हजार, पीएम मोदी को आपत्ति क्‍यों?

मोदी को हराने के लिए साथ आना जरूरी
पीसी चाको ने कहा कि पार्टी के नेताओं के साथ इस मुद्दे पर लंबी बातचीत हुई है। दोनों के बीच गठबंधन होगा या नहीं इस बारे में फिलहाल हमारे पास कहने के लिए कुछ नहीं है। ऐसा इसलिए कि प्रदेश इकाई को अपने स्‍तर जो निर्णय लेना था वो हम ले चुके हैं। अब पार्टी अध्‍यक्ष को इस मामले में अंतिम निर्णय लेना है। उन्‍होंने कहा कि गठबंधन को लेकर दोनों पक्षों के सामने कई समस्‍याएं हैं। इसके बावजूद हम दोनों के बीच एक बात कॉमन है। दोनों का लक्ष्‍य मोदी और भाजपा को हराना है। इसलिए हमारा साथ आना जरूरी है

भाजपा की विजय संकल्प सभा का अंतिम दिन आज, शाह मुरादाबाद और राजनाथ दिल्‍ली में करेंगे संबोधित

कांग्रेस अध्‍यक्ष ने बुलाई बैठक
दूसरी तरफ कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी ने गठबंधन पर अंतिम फैसला लेने के लिए आज सुबह अपने आवास पर अहम बैठक बुलाई थी। इस बैठक में दिल्ली कांग्रेस की अध्यक्ष शीला दीक्षित, तीनों कार्यकारी अध्यक्ष और दिल्ली कांग्रेस के प्रभारी पीसी चाको भी मौजूद थे। बैठक अब खत्म हो चुकी है और शाम तक गठबंधन पर फैसला आ सकता है।