15 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अनंत कुमार को श्रद्धांजलि देने बेंगलुरु जाएंगे पीएम मोदी, आज रात ही होंगे रवाना

पीएम मोदी के अलावा भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, गृहमंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज भी पहुंचेंगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Kapil Tiwari

•

Updated: 12 Nov 2018, 6:39 PM IST

Ananth Kumar

Ananth Kumar

बेंगलुरु। मोदी सरकार में मंत्री अनंत कुमार के निधन के बाद से भाजपा में शोक की लहर है। मंगलवार को बेंगलूरू में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। आपको बता दें कि वो कैंसर से पीड़ित थे। अनंत कुमार के अंतिम संस्कार में कई केंद्रीय मंत्रियों के साथ-साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। पीएम मोदी अनंत कुमार के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए बेंगलुरु जाएंगे। पीएम मोदी आज रात में ही बेंगलूरू के लिए रवाना हो जाएंगे। कर्नाटक सरकार ने तीन दिन के राजकीय शोक का ऐलान किया है।

पीएम मोदी के अलावा ये दिग्गज भी जाएंगे बेंगलुरु

अनंत कुमार ने 59 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। कर्नाटक में भाजपा को मजबूत प्रदान करने वाले नेताओं में उनकी गिनती होती थी। वाजपेयी सरकार में वह कैबिनेट के सबसे युवा सदस्य थे। उनके अंतिम संस्कार में पीएम मोदी के अलावा भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, गृहमंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज भी पहुंचेंगी।

कहां-कहां अनंत कुमार के पार्थिव शरीर के दर्शन कर सकेंगे लोग

जानकारी के मुताबिक, अनंत कुमार का अंतिम संस्कार मंगलवार दोपहर को किया जाएगा। बीजेपी के प्रदेश महासचिव एन रवि कुमार ने एक बयान में कहा कि कुमार के पार्थिव शरीर को सोमवार दिन भर बसवानागुड़ी स्थित उनके आवास पर रखा जाएगा। रवि कुमार ने बताया कि मंगलवार को सुबह आठ बजे अनंत कुमार के पार्थिव शरीर को मल्लेश्वरम स्थित बीजेपी के प्रदेश कार्यालय, जगन्नाथ भवन ले जाया जाएगा, जहां पार्टी कार्यकर्ताओं एवं उनके समर्थकों द्वारा उन्हें श्रद्धांजलि दिए जाने की व्यवस्था की जाएगी। इसके बाद कुमार के पार्थिव शरीर को नैशनल कॉलेज ग्राउंड ले जाया जाएगा जहां आम लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे सकेंगे।

बेंगलुरु के निजी अस्पताल में ली आखिरी सांस

आपको बता दें कि सोमवार तड़के अनंत कुमार का निधन हो गया। वो 59 साल के थे। लंबे समय से वो कैंसर से पीड़ित थे। बेंगलुरु के ही एक निजी अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली।