1.5 दर्जन नए मंत्री हो सकते हैं शामिल
मोदी कैबिनेट में करीब डेढ़ दर्जन नए मंत्रियों को तो शामिल किया ही जाएगा। साथ ही कुछ पुराने चेहरों को हटाया भी जा सकता है। मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले प्रमुख नेताओं को सूचना भी दी जाने लगी है। यही वजह है कि मध्य प्रदेश से ज्योतिरादित्य सिंधिया, असम से सर्वानंद सोनोवाल, महाराष्ट्र से नारायण राणे, बिहार से जदयू नेता आरसीपी सिंह जैसे प्रमुख नेता दिल्ली पहुंच गए हैं। माना जा रहा है कि मोदी कैबिनेट में युवाओं को खास तौर पर तरजीह दी जाएगी।