
'जनता कर्फ्यू' की सफलता पर PM मोदी ने देशवासियों को दी बधाई, एहतियात बरतने की अपील
नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस ( Coronavirus ) से निपटने की रोकथाम को लेकर 22 मार्च यानी रविवार को देशव्यापी 'जनता कर्फ्यू' ( Janta curfew ) की सफलता पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( PM Narendra Modi ) ने देशवासियों का आभार प्रकट किया है।
प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा कि कोरोना वायरस ( Coronavirus ) की लड़ाई का नेतृत्व करने वाले प्रत्येक व्यक्ति को देश ने एक मन होकर धन्यवाद अर्पित किया। देशवासियों का बहुत-बहुत आभार।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से एक के बाद किए गए ट्वीट्स में उन्होंने कहा कि धन्यवाद का नाद है, लेकिन साथ ही एक लंबी लड़ाई में विजय की शुरुआत का भी नाद है।
आइए, इसी संकल्प के साथ, इसी संयम के साथ एक लंबी लड़ाई के लिए अपने आप को बंधनों (Social Distancing) में बांध लें।
उन्होंने लिखा कि आज का #JantaCurfew भले ही रात 9 बजे खत्म हो जाएगा, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि हम सेलिब्रेशन शुरू कर दें। इसको सफलता न मानें।
यह एक लम्बी लड़ाई की शुरुआत है। आज देशवासियों ने बता दिया कि हम सक्षम हैं, निर्णय कर लें तो बड़ी से बड़ी चुनौती को एक होकर हरा सकते हैं।
इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से अपील करते हुए कहा कि केंद्र सरकार और राज्य सरकारों द्वारा जारी किए जा रहे निर्देशों का जरूर पालन करें।
जिन जिलों और राज्यों में Lockdown की घोषणा हुई है, वहां घरों से बिल्कुल बाहर न निकलें। इसके अलावा बाकी हिस्सों में भी जब तक बहुत जरूरी न हो, तब तक घरों से बाहर न निकलें।
Updated on:
22 Mar 2020 07:12 pm
Published on:
22 Mar 2020 07:02 pm

बड़ी खबरें
View Allराजनीति
ट्रेंडिंग
