20 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Miscellenous India / कोरोना पॉजिटिव कनिका कपूर, राष्ट्रपति कोविंद और वरुण गांधी समेत लिस्ट में ये नेता

कोरोना पॉजिटिव कनिका कपूर, राष्ट्रपति कोविंद और वरुण गांधी समेत लिस्ट में ये नेता

'बेबी डॉल' फेम सिंगर कनिका कपूर कोरोना पॉजिटिव कनिका के संपर्क में आने वाले कई नेता हुए आइसोलेट लिस्ट में राष्ट्रपति कोविंद समेत कई सांसद और नेता शामिल
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 21 Mar 2020, 5:40 PM IST

ddddddd.jpg

नई दिल्ली। मशहूर बॉलीवुड सॉंग 'बेबी डॉल' से चर्चा में आईं गायिका कनिका कपूर ( Singer Kanika Kapoor ) ने शुक्रवार को घोषणा की कि वह नोवल कोरो वायरस ( coronavirus ) से पीड़ित हैं। वह भारत की शायद पहली ऐसी सेलेब्रिटी हैं, जो इस वायरस की चपेट में आई हैं। कनिका ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि पिछले चार दिनों से मुझमें फ्लू के लक्षण थे, मैंने अपनी जांच कराई और पाया कि मैं कोविड-19 ( KOVID-19 ) पॉजिटिव हूं। कनीका कपूर ( Kanika Kapoor ) की ट्रैवल टाइम लाइन के अनुसार वह 9 मार्च को मुंबई पहुंचीं और वहां रुकीं, अगले दिन 11 मार्च को लखनऊ पहुंचीं, 13 मार्च को एक प्राइवेट पार्टी में शामिल हुईं, 14 मार्च को एक अन्य प्राइवेट पार्टी में शामिल हुईं और लखनऊ में अहमद अकबर डम्पी द्वारा होस्ट की गई पार्टी 15 मार्च को भी में पहुंची।

जनता कर्फ्यू से पहले PM मोदी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो, दिया ये मैसेज

18 मार्च को दिखाई दिए कोरोना के लक्षणों के अनुसार 20 मार्च को उनको हॉस्पिटल भर्ती कराया गया। उनके पिता का कहना है कि कनिका इस बीच कम से कम 400 लोगों के संपर्क में आई। आपको बता दें कि 15 मार्च को अकबर अहमद 15 डम्पी के भतीजे आदिल अहमद की पार्टी में राजस्थान के पूर्व सीएम वसुंधरा राजे और यूपी के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह, सांसद दुष्यंत सिंह सहित कई दिग्गज मौजूद थे। ऐसे में कनिका की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मच गया। कई नेताओं ने खुद को आइसोलेट कर लिया है।

आइसोलेशन में भाजपा सांसद वरुण गांधी

भाजपा के सांसद वरुण गांधी ने खुद को आइसोलेट कर लिया है। वरुण गांधी ने भी उस पार्टी में शिरकत की थी, जिसमें बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर भी आईं थीं।

UP के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने खुद को आइसोलेट किया

गायिका कनिका कपूर की पार्टी में शामिल रहे उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने भी खुद को आइसोलेट किया हुआ है। हालांकि उनकी कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इसके साथ ही उनके घर के सभी 10 लोगों को भी आइसोलेशन में रहने के लिए कहा गया है।

कोविड-19: क्या 'जनता कर्फ्यू' के दौरान बीच में रोक दी जाएंगी ट्रेनें, ऐसे करें पता

अनुप्रिया, संजय सिंह और डेरेक भी आइसोलेट

कोरोनावायरस की शिकार हुईं बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर की पार्टी में शिरकत करने के बाद संसद भवन में कई सांसदों के साथ दुष्यंत सिंह के उठने-बैठने से हड़कंप मचा है। उनके संपर्क में आने के कारण अनुप्रिया पटेल, संजय सिंह, डेरेक ओ'ब्रायन सहित करीब आधे दर्जन सांसद 'सेल्फ आइसोलेशन' में जा चुके हैं।

राष्ट्रपति कोविंद भी कराएंगे कोरोना टेस्ट

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भी अपना कोरोना टेस्ट करवाएंगे। उन्होंने यह फैसला भाजपा सांसद दुष्यंत सिंह के कोरोना पीड़ित गायिका कनिका कपूर की ओर से दी गई पार्टी में शामिल होने की खबर सामने आने के बाद लिया है। कनिका से मिलने के बाद दुष्यंत सिंह राष्ट्रपति से मिले थे।

कोरोना वायरस को लेकर मोदी सरकार का बड़ा ऐलान, देश में 3700 ट्रेनें, दिल्‍ली मेट्रो और 1000 उड़ानें रहेंगी रद्द!

दुष्यंत सिंह के संपर्क में आए 96 सांसद भयभीत

राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और उनके सांसद बेटे दुष्यंत सिंह भले ही सेल्फ आइसोलेशन में चले गए हैं, मगर इस खबर से उत्तर प्रदेश और राजस्थान के 96 सांसद परेशान हो गए हैं। ये वे सांसद हैं, जिनके साथ दो दिन पहले राष्ट्रपति भवन में दुष्यंत सिंह ब्रेक फॉस्ट कर चुके हैं।

जानें किस मर्ज के रोगी को जल्दी चपेट में लेता है कोरोना वायरस? जान बचना मुश्किल

वसुंधरा राजे सिंधिया ने अपने को किया क्वारंटाइन

बॉलीवुड गायिका कनिका कपूर का कोविड-19 परीक्षण पॉजिटिव निकला है। जैसे ही यह खबर सामने आई, भाजपा नेता और राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया और उनके सांसद बेटे दुष्यंत सिंह ने अपने आपको अलग-थलग कर लिया है। दोनों ने कोरोना वायरस से पीड़ित गायिका कनिका कपूर के साथ एक पार्टी में शिरकत की थी।