Hindi News / Miscellenous India / कोविड-19: क्या ‘जनता कर्फ्यू’ के दौरान बीच में रोक दी जाएंगी ट्रेनें, ऐसे करें पता
कोविड-19: क्या ‘जनता कर्फ्यू’ के दौरान बीच में रोक दी जाएंगी ट्रेनें, ऐसे करें पता
भारत में कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 271 हो गई
कोरोना को देखते हुए PM मोदी ने 22 मार्च को जनता कर्फ्यू की अपील
जिसके चलते रेलवे मंत्रालय ने करीब 3700 ट्रेनों का संचालन रद्द कर दिया
कोविड-19: क्या 'जनता कर्फ्यू' के दौरान बीच में रोक दी जाएंगी ट्रेनें, ऐसे करें पता
नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस ( coronavirus in India ) संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 271 हो गई है। जबकि चार लोगों की इस घातक बीमारी से मौत हो गई है।
कोरोना वायरस के प्रकोप ( Coronavirus outbreak ) को देखते हुए प्रधानमंत्री मोदी ( PM Narendra Modi ) ने देशवासियों से 22 मार्च को जनता कर्फ्यू की अपील की है।
जिसके चलते रेलवे मंत्रालय ( Railway Ministry ) ने देश में करीब 3700 ट्रेनों का संचालन रद्द कर दिया है। रेलवे के इस कदम के बाद लोगों में ट्रेनों के संचालन को लेकर कंफ्यूजन की स्थिति बन गई है।
आपको बता दें कि 22 मार्च की सुबह 4 बजे से पहले ही रवाना हो चुकी लंबी दूरी वाली ट्रेनों का परिचालन रद नहीं किया जाएगा। ये सभी सामान्य तरीके से अपने गंतव्य पर पहुंचेंगी।