5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दुनिया में भारत को अब चमकते सितारे की तरह देखा जा रहा : मोदी

मोदी ने एनआरआई खासकर सौराष्ट्र पटेल समुदाय के प्रयासों की सराहना की और कहा कि विदेशों में रह रहे भारतीयों ने भारत का नाम रौशन किया है
2 min read
Google source verification
Pm modi

दुनिया में भारत को अब चमकते सितारे की तरह देखा जा रहा : मोदी

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रवासी भारतीयों को संबोधित किया । इस मौके पर पीएम ने कहा कि भारत अब दुनिया में चमकते हुए सितारे के तौर पर देखा जा रहा है। आर्थिक विकास और ईमानदार व पारदर्शी शासन के चलते दुनिया में भारत की अपनी अलग पहचान बनी है। सौराष्ट्र पटेल सांस्कृतिक समाज के कैलिफोर्निया में हुए आठवें अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने एनआरआई समुदाय से कहा कि देश तेजी से प्रगति कर रहा है। इसमें अप्रवासी भारतीयों का भी योगदान है । लेकिन आपकी भूमिका और होनी चाहिए। पीएम मोदी ने अप्रवासी भारतीयों से कम से कम पांच विदेशी परिवारों को प्रतिवर्ष भारत घूमने के लिए प्रोत्साहित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि इसी से आपकी देश सेवा होती रहेगी।

भारतीयों ने किया नाम रौशन

मोदी ने एनआरआई खासकर सौराष्ट्र पटेल समुदाय के प्रयासों की सराहना की और कहा कि विदेशों में रह रहे भारतीयों ने भारत का नाम रौशन किया है और उनके प्रयासों से यह सुनिश्चित हुआ है कि भारतीय पासपोर्ट का हरजगह सम्मान हो। उन्होंने यह भी कहा कि 'भारत को अब दुनिया में चमकते हुए सितारे की तरह देखा जा रहा है और यह तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था और ईमानदार, पारदर्शी शासन से जुड़ा हुआ है।

स्वच्छ भारत योजना से पर्यटन को बढ़ावा मिला

पीएम मोदी ने कहा, जीएसटी और भ्रष्टाचार के विरुद्ध कठोर कार्रवाई जैसी पहल ने लोगों को ईमानदार व्यापार करने में मदद की है। इन पहलों की वजह से भारत ने गत चार वर्षो में 'इज ऑफ डूइंग बिजनेस' की रैकिंग में 42 स्थानों की छलांग लगाई है।" मोदी ने एनआरआई समुदाय से एक नए भारत के सपने को पूरा करने की दिशा में काम करने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत जैसी सरकार की अनेक परियोजनों से देश में पर्यटन को बढ़ावा मिला है। पीएम मोदी ने प्रवासी भारतीयों की तारीफ करते हुए कहा कि आपने अपने 'पड़ोस' की उन ताकतों का मुकाबला करने में काफी सहयोग किया है जो भारत को बदनाम करने पर अड़े हैं।