7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

3:15 मिनट के वीडियो में मोदी सरकार के 4 साल का लेखा-जोखा, पीएम ने लिखा साफ नीयत, सही विकास

पीएम मोदी ने अपनी सरकार के चार साल पूरे होने पर कई ट्वीट्स किए। साथ ही पीएम मोदी ने एक वीडियो भी जारी किया। वीडियो में सरकार के कामों को दिखाया गया है

2 min read
Google source verification
Modi

3:15 मिनट के वीडियो में मोदी सरकार के 4 साल का लेखा-जोखा, पीएम ने लिखा साफ नीयत, सही विकास

नई दिल्ली। मोदी सरकार के 4 साल पूरे हो गए हैं।इस मौके पर पीएम मोदी और उनकी सरकार के मंत्री, नेता जनता के सामने अपनी सरकार की उपलब्धियों को गिना रहे हैं। इस सिलसिले में शनिवार सुबह पीएम मोदी ने सिलसिलेवार कई ट्वीट्स किए और अपनी सरकार के कामों को जनता तक पहुंचाया। पीएम मोदी ने जनता को सलाम करते हुए एक वीडियो भी ट्वीट किया। इस वीडियो में मोदी सरकार की योजनाओं के बारे में बताया गया है। 3:15 मिनट के इस वीडियो में मोदी सरकार का 4 साल का लेखा-जोखा या रिपोर्ट कार्ड कहा जा सकता है। पीएम मोदी ने इस वीडियो को ट्वीट करते हुए लिखा, 'देश का बढ़ता जाता विश्वास... साफ़ नीयत, सही विकास"। उन्होंने इस ट्वीट के साथ हैशटैग 'साफ नीयत सही विकास #SaafNiyatSahiVikas भी लिखा।

यह भी पढ़ें: मोदी सरकार के 4 साल: पीएम का जनता को सलाम, बोले- विकास बना जन आंदोलन

पीएम मोदी ने किया जनता को सलाम

पीएम मोदी ने ट्वीट में कहा कि विकास जन आंदोलन बन गया। साथ ही दूसरे ट्वीट में उन्होंने जनता को सलाम किया। पीएम ने लिखा, "हमारी सरकार के प्रति मैं नागरिकों के अविश्वसनीय विश्वास के लिए उन्हे सलाम करता हूं। यह समर्थन और स्नेह पूरी सरकार के लिए प्रेरणा और ताकत का सबसे बड़ा स्रोत है।हम इसी ताकत और समर्पण के साथ भारत के लोगों की सेवा करना जारी रखेंगे"। वहीं तीसरे ट्वीट में पीएम मोदी ने एक इन्फोग्राफिक भी जनता के सामने रखते हुए लिखा, "हमारे लिए सदैव इंडिया फर्स्ट"।

पीएम मोदी पेश करेंगे रिपोर्ट कार्ड

पीएम मोदी ओडिशा के कटक में अपनी सरकार के चार साल पूरे होने पर जनता के सामने रिपोर्ट कार्ड पेश करने जा रहे हैं। बालीयात्रा मैदान में कार्यक्रम होगा यहां पीएम मोदी एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। वहीं, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह दिल्ली में मोदी सरकार की उपलब्धियों का बखान करते नजर आएंगे। साथ ही केंद्रीय मंत्रीमंडल में शामिल मंत्री भी अपने अपने विभागों और मंत्रालयों को लेखा-जोखा पेश करेंगे।

यह भी पढ़ें: घाटी से खुशखबरी, घुसपैठ कर रहे 4 आतंकियों को सेना ने उतारा मौत के घाट