
सरकार के 4 साल पूरा होने पर पीएम मोदी ने किया जनता को सलाम, उपलब्धियां गिनाते हुए कहा हमारे लिए पहले भारत
नई दिल्ली। चार साल पहले आज ही के दिन मोदी सरकार सत्ता पर काबिज हुई थी। आज मोदी सरकार के 4 साल पूरे हो गए हैं। सरकार के नुमाइंदे जनता तक अपनी सरकार के कार्य जनता तक पहुंचा रहे है, साथ ही जश्न भी मना रहे हैं। वहीं खुद देश के प्रधानसेवक यानी प्रधआनमंत्री मोदी ने अपनी सरकार के 4 साल पूरे होने पर देश की जनता को धन्यवाद देते हुए सलाम किया। पीएम मोदी नेे सिलसिलेवार कई ट्वीट करते हुए सरकार का बखान किया साथ ही एक वीडियो भी जारी किया, जिसमें सरकार के विकास के कार्य को दर्शाया गया। पीएम मोदी ने अपने पहले ट्वीट में लिखा, “ 2014 में इसी दिन, हमने भारत के बदलाव की दिशा में काम करने के लिए अपनी यात्रा की शुरूआत की। पिछले चाल सालों में, विकास एक बड़ा जन आंदोलन बन गया है, जिसमें हर नागरिक की भावना भारत के विकास में शामिल है। 125 करोड़ भारतीय भारत को नई ऊंचाईयों पर ले जा रहे हैं"।
जनता का किया आभार
पीएम मोदी ने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा, "हमारी सरकार के प्रति मैं नागरिकों के अविश्वसनीय विश्वास के लिए उन्हें सलाम करता हूं। यह समर्थन और स्नेह पूरी सरकार के लिए प्रेरणा और ताकत का सबसे बड़ा स्रोत है।हम इसी ताकत और समर्पण के साथ भारत के लोगों की सेवा करना जारी रखेंगे"। वहीं तीसरे ट्वीट में पीएम मोदी ने एक इन्फोग्राफिक भी जनता के सामने रखते हुए लिखा, "हमारे लिए सदैव भारत पहले है"। अपने एक और ट्वीट में पीएम मोदी ने एक वीडियो भी जारी की। पीएम में अपने इस ट्वीट में लिखा, "देश का बढ़ता जाता विश्वास... साफ़ नीयत, सही विकास #SaafNiyatSahiVikas" । 3 मिनट 15 सेकेंट की वीडियो में मोदी सरकार की उपलब्धियों को दिखाया गया
पीएम मोदी पेश करेंगे रिपोर्ट कार्ड
पीएम मोदी ओडिशा के कटक में अपनी सरकार के चार साल पूरे होने पर जनता के सामने रिपोर्ट कार्ड पेश करने जा रहे हैं। बालीयात्रा मैदान में कार्यक्रम होगा। यहां पीएम मोदी एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। वहीं, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह दिल्ली में मोदी सरकार की उपलब्धियों का बखान करते नजर आएंगे। साथ ही केंद्रीय मंत्रीमंडल में शामिल मंत्री भी अपने-अपने विभागों और मंत्रालयों का लेखा-जोखा पेश करेंगे।
Published on:
26 May 2018 09:00 am
बड़ी खबरें
View Allराजनीति
ट्रेंडिंग
