7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नई दिल्ली

Video: पीएम मोदी रविवार को देश का पहला 14 लेन वाला राष्ट्रीय राजमार्ग ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे का करेंगे उद्घाटन

इस ए्क्सप्रेस वे से हरियाणा में कुंडली और पलवल की दूरी अब चार घंटे से सिमटकर 72 मिनट रह जाएगी।

Google source verification

नई दिल्ली। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे का उद्घाटन रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। पेरिफेरल एक्सप्रेस तय समय से पहले बनकर तैयार हो चुका है। लेकिन अभी तक उद्घाटन नहीं किया गया । इसके लेकर पिछले दिनों सुप्रीम कोर्ट ने नाराजगी जताई थी। शीर्ष कोर्ट ने कहा था कि पीएम के पास समय नहीं है तो इंतजार करने की जरूरत नहीं है। बल्कि 1 जून से आम लोगों के लिए इसे खोल देना चाहिए। शुक्रवार को सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे रिकार्ड 500 दिनों में बनकर तैयार हुआ है और यह दिल्ली को ट्रैफिक जाम से छुटकारा दिलाएगा और इससे प्रदूषण में कमी आएगी। उन्होंने कहा कि 135 किलोमीटर लंबा यह एक्सप्रेसवे कुल 11,000 करोड़ रुपये की लागत से बनकर तैयार हुआ है। इस एकस्प्रेसवे से हरियाणा में कुंडली और पलवल की दूरी अब चार घंटे से सिमटकर 72 मिनट रह जाएगी।

आज मोदी सरकार के चार वर्ष पूरे, एक नजर में जानिए कुछ महत्वपूर्ण उपलब्धियां और नाकामियां

14 लेन का होगा यह हाइवे

8.36 किलोमीटर लंबे(स्ट्रेच) दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे को बनाने में 841.50 करोड़ रुपये की लागत आई है, जिसकी लंबाई निजामुद्दीन ब्रिज से शुरू होकर दिल्ली-उत्तर प्रदेश सीमा तक है और इसमें 14 लेन हैं। उन्होंने कहा, “यह स्ट्रेच पहले के संभावित निर्माण अवधि 30 माह के बदले केवल 17 माह के ही रिकार्ड समय में बनकर तैयार हो गया। यह 14 लेन के साथ देश का पहला राष्ट्रीय राजमार्ग है और इसमें कई विशेषताएं हैं, जिससे प्रदूषण में कमी आएगी। इसमें दोनों तरफ 2.5 मीटर लंबे साइकिल ट्रेक आदि की सुविधा दी गई है।”गडकरी ने आशा जताई की पूरा एक्सप्रेसवे अगले साल मार्च तक बनकर तैयार हो जाएगा।