27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा पर प्रियंका गांधी का हमला,बोली इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में 400% फीस वृद्धि सरकार का एक और युवा विरोधी कदम

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र पिछले 15 दिनों से फीस बढ़ने की वजह से विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं। विश्वविद्यालय ने फीसदी में करीब 400 फीसदी की वृद्धि कर दी है। छात्रों का साथ देते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने आज बीजेपी सरकार पर निशाना साधा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

प्रयागराज

•

image

Anand Shukla

•

Updated: 12 Sep 2022, 5:31 PM IST

priyanka_gandhi.png

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा

लखनऊ : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बीजेपी सरकार पर हमला बोला है । प्रियंका गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा इलाहाबाद विश्वविद्यालय में 400% फीस वृद्धि भाजपा सरकार का एक और युवा विरोधी कदम है। यहां यूपी-बिहार के साधारण परिवारों के बच्चे पढ़ने आते हैं। फीस वृद्धि कर सरकार इन युवाओं से शिक्षा का एक बड़ा जरिया छीन लेगी । सरकार को छात्र-छात्राओं की बात सुनकर फीस वृद्धि का फैसला तुरंत वापस लेना चाहिए ।

पांच छात्र आमरण अनशन पर बैठे,2 को अस्पताल ले जाना पड़ा
दरअसल सरकार ने कुछ दिनों पहले इलाहाबाद यूनिवर्सिटी का फीस बड़ा दिया है। फीस वृद्धि लगभग 400% हुई है। फीस में वृद्धि हो जाने के बाद से ही विश्वविद्यालय के छात्र और छात्राओं ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में फीस वृद्धि को लेकर पिछले 15 दिनों से आंदोलन चल रहा है। छह दिन पहले संयुक्त छात्र संघर्ष समिति की ओर से आमरण अनशन शुरू कर दिया गया था। पांच छात्र आमरण अनशन पर बैठे थे। इनमें से दो छात्रों की तबीयत खराब होने के कारण अस्पताल ले जाना पड़ा था।

यह भी पढ़ें: लापता बेटे को ढूंढ़ने के लिए मां डीएम और एसएसपी के पैरों पर गिरकर फूट फूट कर रोई

आंदोलन को धार देने में हॉस्टल के बच्चों का बड़ा हाथ
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में फीस बढ़ने की वजह से छात्रों कॉलेज प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इस आंदोलन को धार देने की कोशिश की गई। कार्यक्रम तय के मुताबिक आज विश्वविद्यालय के छात्रों का जमावड़ा लाइबेरी के सामने लगने लगा । इसके बाद इस आंदोलन में हॉस्टल के बच्चें भी शामिल हुए । हॉस्टल छात्रों के शामिल हो जाने के बाद लाइब्रेरी गेट पर पूरी तरह से कब्जा हो गया है।

वहीं दूसरी तरफ पुलिस और प्रशासन मौके पर हालात को देखते हुए जुटे हुए हैं। पुलिस प्रशासन का कहना है कि यह आंदोलन शांतिपूर्वक हो । कॉलेज आने जाने वालों को परेशानी ना हो,लेकिन छात्र पुलिस प्रशासन की ना सुनकर लाइब्रेरी के गेट पर पूरे तरह से कब्जा कर लिया है।

यह भी पढ़ें :सपा सांसद एसटी हसन ने क्यों कहा अगर मदरसों पर बुलडोजर चलेगा तो इस्लाम से दूर हो जाएंगे ?

विश्वविद्यालय प्रशासन नहीं सुन रहा छात्रों की मांग
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के प्रशासन ने अभी तक इन छात्रों की कोई बात नहीं सुनी है। छात्रों की मांगों को विश्वविद्यालय प्रशासन अनसुना कर रहा है । इससे पिछले 5 दिनों से सभी छात्रावासों में कैंपेनिंग फीस वृद्धि के विरोध में लामबंद होने की अपील की थी। वहीं आज सोमवार को विश्वविद्यालय हॉस्टल के छात्र भी शामिल हुए, तब जा करके इस आंदोलन को धार मिली ।

विश्वविद्यालय के छात्र करीब 15 दिनों से यह आंदोलन कर रहे हैं लेकिन अभी तक कोई राजनीतिक पार्टियों ने इन छात्राओं का साथ नहीं दिया है । वहीं आज कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने छात्रों के समर्थन में ट्वीट किया है । देखना यह होगा कि प्रदेश की राजनीतिक पार्टियां का साथ छात्रों को मिलता है या नहीं ।

बड़ी खबरें

View All

राजनीति

ट्रेंडिंग