27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सपा सांसद एसटी हसन ने क्यों कहा अगर मदरसों पर बुलडोजर चलेगा तो इस्लाम से दूर हो जाएंगे ?

मरादाबाद के सांसद एसटी हसन अक्सर अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा मे रहते हैं। इस बार उन्होंने मुरादाबाद स्थित कांठ विधानसभा क्षेत्र के सराय खजूर गांव में कहा कि 'अब अल्लाह से दुआ करो कि कहीं तुम्हारे मदरसों पर बुल्डोजर न चलने लगे,क्योंकि असम में मदरसों पर बुल्डोजर चल रहे हैं ।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Anand Shukla

•

Updated: 12 Sep 2022, 1:07 PM IST

s_t_hasan.png

सपा सांसद एस0 टी0 हसन

मुरादाबाद : सपा सांसद डॉ0 एसटी हसन एक बार फिर अपने बयानों को चर्चा में हैं । इस बार उन्होंने मुरादाबाद स्थित कांठ विधानसभा क्षेत्र के सराय खजूर गांव में कहा कि 'अब अल्लाह से दुआ करो कि कहीं तुम्हारे मदरसों पर बुल्डोजर न चलने लगे, क्योंकि असम में मदरसों पर बुल्डोजर चल रहे हैं, अगर ये निजाम खत्म हो गया तो हम इस्लाम से दूर हो जाएंगे. जिसका वीडियों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

सपा सांसद डॉ एस टी हसन ने ऐसा पहली बार नहीं कहा है। इससे पहले वह कई अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहे हैं। सासद एस टी हसन ने एक कार्यक्रम में कहा था कि यूपी में विधानसभा चुनाव आने वाले हैं। मुस्लमानों बंट मत जाना । एकजुट होकर वोट सपा करना । सिर्फ एक ही आपका मकसद होना चाहिए कि बीजेपी को हराना है। बीजेपी देश के मुसलमानों को मजदूर बनाकर रखना चाहती है। बहुत जल्द कॉमन सिविल कोड आने वाला है।

यह भी पढ़ें : मेरठ पुलिस ने सांसद लक्ष्मीकांत बाजपेयी को रोका तो भड़क गए बोले- कबड्डी खेलने का आदि हूं,ट्रांसफर कराने वाला नेता नहीं हूं

मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड खत्म हो जाएगा : सपा सांसद एस टी हसन
भाजपा जल्द ही कॉमन सिविल कोड ला करके देश से मुसलमानों का अधिकार छिनना चाहती है। अगर कानून आ गया तो मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड खत्म हो जाएगा । हम दो शादी नहीं कर पाएंगे । देश में केवल मजदूर बन कर रहे जाएंगे। मुस्लिमों के शैक्षणिक संस्थानों का माइनॉरिटी स्टेटस खत्म हो जाएगा। इसके साथ ही मुस्लिम बच्चों को पढ़ने के लिए 50 फीसदी अधिकार खत्म हो जाएगा ।

यह भी पढ़ें: अखिलेश यादव पर केशव प्रसाद ने कसा तंज कहा- उनके सपने में केशव,मोदी,योगी आते हैं

बाप दादाओं का कागज मांगेगी सरकार कहां से लाओगे ?
जब देश की संसद से सीएए एनआरसी का कानून बना तब देश के मुस्लमानों ने इसका विरोध किया था। इसके बाद सपा सांसद एसटी हसन ने भी बयान दिया था। उस समय कहा था कि अगर देश में यह कानून बन गया था ये सरकार तुमसे बाप-दादाओं के कागज मांगेगी,कहां से लाओगे? फिर तुम्हें बंगलादेशी और पाकिस्तानी कह कर यहां से भगा दिया जाएगा ।

आजम खान के करीबी माने जाते एसटी हसन
सपा नेता एस टी हसन मुरादाबाद लोकसभा सीट से सांसद हैं। वह सपा के दिग्गज नेता आजम खान के करीबी माने जाते हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में एस टी हसन पहली बार सांसद बने हैं। इससे पहले भी उन्होंने चुनाव लड़ा था लेकिन हार गए थे। हसन शहर से ही मेयर रह चुके हैं, अक्सर अपने विवादित बयानों की वजह से चर्चा में रहते हैं ।

बड़ी खबरें

View All

राजनीति

ट्रेंडिंग