दरअसल, केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय ने प्रियंका से नई दिल्ली स्थित सरकारी बंगला एक अगस्त तक खाली करने को कहा था। आवास एवं शहरी विकास मंत्रालय की ओर से जारी आदेश में कहा गया था कि SPG सुरक्षा वापस लिए जाने के बाद उन्हें मौजूदा आवास '35 लोधी एस्टेट' ( 35 Lodhi Estate ) खाली करना पड़ेगा, क्योंकि जेड प्लस की श्रेणी वाली सुरक्षा में आवास सुविधा नहीं मिलती।