4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नमामि गंगा में जनता की हो भागीदारी:नितिन गडकरी

नमामि गंगे के तहत कुल 1354 करोड रुपए की परियोजनाओं का लोकार्पण पर्यावरण व विकास के लिए ट्रांसपोर्ट के नए कंसेप्ट पर विचार किया जाना चाहिए। बाणगंगा के उद्गम को खोलने और सोलानी नदी की सफाई के को सहमति दी
2 min read
Google source verification
nitin gadkari

नमामि गंगा मे जनता की हो भागीदारी:नितिन गड़करी

देहरादून। गंगा को स्वच्छ बनाने के लिए आमजन को आगे आना होगा। नमामि गंगा में जनता भागीदारी होनी चाहिए । पैसे की कोई कमी नहीं, लेकिन कम से कम एक करोड़ लोग अगर अंशदान करें, तो उनका गंगा की अविरलता व निर्मलता से सीधा जुड़ाव हो सकेगा। विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करने पहुंचे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने लोगों को संबोधित करते हुए आमजन से गंगा में सीधे गंदा पानी ड़ालने वालों पर लगाम लगाने की अपील की।

36 घाटों का होगा उच्चीकरण

केंद्रीय मंत्री गडकरी व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने को चण्डीघाट, हरिद्वार में 5555 करोड़ रुपए की 291.19 किमी के राष्ट्रीय राजमार्ग की विभिन्न परियोजनाओं व नमामि गंगे परियोजना के तहत विभिन्न कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण किया। नमामि गंगे के तहत कुल 1354 करोड रूपए की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया गया। जिसमें चण्डीघाट रिवर फ्रंट डेवलपमेंट परियोजना, 36 घाटों, 14 नए एसटीपी व 04 एसटीपी उच्चीकरण तथा 60 करोड़ की लागत से रिस्पना एवं बिन्दाल नदियों के आई. एण्ड डी. कार्य शामिल हैं।

ट्रांसपोर्ट के नए कंसेपट पर हो विचार

इस मौके पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड में नदियों को जलमार्ग के रूप में विकसित किए जाने पर बल दिया। गडकरी ने कहा कि उनका सपना है कि वे गंगोत्री से गंगासागर तक जलमार्ग से जा सकें और ऐसा करना असम्भव नहीं है। साथ ही राज्य में रिवरपोर्ट की संभावनाओं पर भी काम किया जाना चाहिए। उत्तराखण्ड में पर्यावरण व विकास के लिए ट्रांसपोर्ट के नए कंसेप्ट पर विचार किया जाना चाहिए। राज्य को बायो फ्यूल एवियेशन का हब बनाया जा सकता है। वेस्ट टू वेल्थ की ओर बढ़ना होगा।

हर की पैड़ी के सौंदर्यीकरण को 40 करोड़

कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री ने बाणगंगा नदी के उद्गम को खोलने के साथ ही सोलानी नदी की सफाई के लिए सहमति दी। उन्होंने कहा इससे गंगा के पानी में इजाफा होगा। साथ ही हरिद्वार स्थित हरकी पैड़ी के सौंदर्यीकरण के लिए 40 करोड़ रुपए की मंजूरी दी। इसके अलावा हरिद्वार के आस्था पथ के निर्माण को लेकर मंजूरी दी। इस दौरान गड़करी ने इकबालपुर नहर के निर्माण की घोषणा की। इससे हरिद्वार के ७४ गांव व सहारनपुर के 85 गांव सिंचित होंगे। गड़करी ने कार्यक्रम में देहरादून-हल्द्वानी के बीच नई रिंग रोड़ की घोषणा की। इसके साथ ही यह भी घोषणा की कि मेरठ-नजीबाबाद फोरलेन को फोरलेन कोटद्वार तक जोड़ा जाएगा।

सीएम ट्रस्ट को देंगे एक लाख रुपए

इस दौरान मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि गंगा की स्वच्छता व निर्मलता के लिए सबका सहयोग जरूरी है। उन्होंने नमामि गंगे ट्रस्ट को अपने वेतन से एक लाख रुपए देने की बात कही। इस अवसर पर केन्द्रीय राज्य मंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह, हरिद्वार सांसद डाॅ. रमेश पोखरियाल निशंक, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, सतपाल महाराज, हरक सिंह रावत, प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, विधायक आदेश चौहान, सुरेश राठौर, संजय गुप्ता, प्रदीप बत्रा, ऋषिकेश मेयर अनीता मंमगई आदि उपस्थित थे।