5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

करतारपुर कॉरिडोर: पाकिस्तान पर भड़के सीएम कैप्टन अमरिंदर, इन मुद्दों पर जताई आपत्ति

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने करतारपुर कॉरिडोर मामले पर पाक पर निशाना साधा है उन्होंने दो प्रमुख बिंदुओं पर आपत्ति जताई है सीएम अमरिंदर ने कहा करतारपुर गुरुद्वारे के दर्शन करना सिख श्रद्धालुओं का हक
less than 1 minute read
Google source verification

image

Shweta Singh

Mar 16, 2019

Captain amrinder singh

करतारपुर कॉरिडोर: पाकिस्तान पर भड़के सीएम कैप्टन अमरिंदर, इन मुद्दों पर जताई आपत्ति

नई दिल्ली।पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने करतारपुर कॉरिडोर मामले पर पाकिस्तान पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि उन्हें पाकिस्तान की ओर से रखी गई कई सिफारिशों पर आपत्ति है।

इन मांगों पर कैप्टन ने जताई है आपत्ति

इस बारे में बताते हुए पंजाब सीएम ने कहा सबसे पहले तो हम 15 हजार लोगों को भेजना चाह रहे हैं। लेकिन पाकिस्तान श्रद्धालुओं की संख्य को सीमित करना चाह रहा है। इस तरह तो कॉरिडोर बनाने का असल उद्देश्य ही पूरा नहीं हो पाएगा। कैप्टन ने कहा कि इसके साथ ही हमें पासपोर्ट व्यवस्था पर भी आपत्ति है। उन्होंने कहा कि जब कॉरिडोर बनाया गया है तो पासपोर्ट की क्या जरूरत। कॉरिडोर बनाने का सीधा संकेत है कि आप आने-जाने के लिए पूर्णरूप से स्वतंत्र हैं।

गुरुवार को भारत-पाक के बीच हुई थी बैठक

कैप्टन ने इससे पहले भी इस मामले में जारी किए अपने बयान में कहा था कि बीते 70 साल से सिख श्रद्धालु करतारपुर गुरुद्वारे के दर्शन नहीं कर पा रहे हैं, अब उनका हक बनता है कि उन्हें अनुमति दी जाए। आपको बता दें कि गुरुवार को भारत-पाकिस्तान के प्रतिनिधिमंडल के बीच करतारपुर कॉरिडोर से संबंधित बातचीत हुई। बैठक के बाद बयान जारी किया गया कि करतारपुर साहिब जाने वाले तीर्थयात्रियों की सुविधा और तौर-तरीकों के प्रारूप पर चर्चा हुई।