5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राहुल गांधी का बड़ा बयान, कांग्रेस के जमीनी और मेहनती कार्यकर्ता नई जिम्‍मेदारियों के लिए रहें तैयार

कांग्रेस अध्‍यक्ष ने पार्टी का इरादा स्‍पष्‍ट करते हुए कहा कि पार्टी के किसी भी तरह के नुकसान को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा।  
less than 1 minute read
Google source verification
rahul gandhi

राहुल गांधी का बड़ा बयान, कांग्रेस के जमीनी और मेहनती कार्यकर्ता नई जिम्‍मेदारियों के लिए रहें तैयार

नई दिल्‍ली। कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को नई दिल्‍ली में पार्टी के कार्यकर्ताओं को एक नया संदेश दिया है। उन्‍होंने कहा कि जमीन पर कड़ी मेहनत करने वाले पार्टी के कार्यकर्ताओां को निराश होने की जरूरत नहीं है। उन्‍होंने कहा कि पार्टी के लिए जमीन पर काम करने वालों को संगठन में पद और चुनाव में नई-नई जिम्‍मेदारियों से नवाजा जाएगा। साथ ही उन्‍होंने पार्टी का इरादा स्‍पष्‍ट करते हुए कहा कि पार्टी को किसी भी तरह के नुकसान को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा। उन्‍होंने कहा कि हार्डलाइनरों के साथ सख्‍ती से निपटा जाएगा।

अध्‍यक्ष बनने के बाद से बदल गए हैं राहुल
दरअसल, एक पहले राहुल गांधी पार्टी के अध्‍यक्ष बने थे। तभी से उन्‍होंने पार्टी में जान फूंकने की मुहिम में जुटे हैं। उन्‍होंने हर स्‍तर पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं को प्रोजेक्ट करने का काम किया है। इसकी सबसे पहले बानकी कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान देखने को मिली थी। उन्‍होंने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान एक नया रिकॉर्ड बनाया। वह पार्टी के पहले अध्‍यक्ष बने जिन्‍होंने कर्नाटक के सभी जिलों में जाकर चुनाव प्रचार किया। इस दौरान उन्‍होंने हर जिले के ब्लॉक और जिला अध्यक्षों से भी मुलाकात की थी। पार्टी के लोग बताते हैं कि गुजरात विधानसभा चुनाव के बाद उन्हें राहुल गांधी में काफी बदलाव आया है। उनकी इस मेहनत और जमीनी कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाने का ही परिणाम है कि मध्‍य प्रदेश, राजस्‍थान और छत्तीसगढ़ में पार्टी भाजपा को चुनावी पटखनी देने में कामयाब हुई। राहुल की मेहनत का फल अब जनता वोट के रूप में देने लगी है।