3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राहुल गांधी ने फिर केंद्र सरकार को घेरा, बोले- पीएम मोदी के ‘मास्टरस्ट्रोक ‘ ने आपकी कमाई ध्वस्त कर दी

कांग्रेस सांसद और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी लगातार मोदी सरकार पर हमलावर हैं। फिर चाहे वो रोजगार का मुद्दा हो या फिर बढ़ती महंगाई हर मोर्चे पर राहुल गांधी मोदी सरकार को घेर रहे हैं। इसी कड़ी में एक बार फिर राहुल गांधी ने पीएम मोदी के मास्टरस्ट्रोक को लेकर तीखा हमला बोला है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 23 Apr 2022, 12:52 PM IST

Rahul Gandhi Said PM Modi Masterstroke Demolish Your Income

Rahul Gandhi Said PM Modi Masterstroke Demolish Your Income

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और केरल से सांसद राहुल गांधी लगातार केंद्र की मोदी सरकार पर हमलावर हैं। किसानों से लेकर रोजगार और महंगाई हर मोर्चे पर वो लगातार पीएम मोदी और उनकी सरकार की नीतियों पर तीखा हमला बोलते आ रहे हैं। इसी कड़ी में एक बार फिर राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधा है। इस बार भी उनके हमले की वजह पीएम मोदी की गलत नीति है, जिसका खामियाजा आम आदमी को भुगतना पड़ रहा है। राहुल गांधी ने एक तरफ केंद्र सरकार पर बेरोजगारी बढ़ाने का आरोप लगाया है तो दूसरी तरफ उनकी गलत नीतियों के चलते आम आदमी पर महंगाई का बोझ बढ़ना भी बताया है।

पिछले कई दिनों से राहुल गांधी सिलसिलेवार तरीके से केंद्र सरकार को घेरने की कोशिश कर रहे हैं। इसी कड़ी में एक बार फिर राहुल गांधी ने बढ़ती महंगाई को लेकर मोदी सरकार पर हमला बोला है। राहुल गांधी ने मुद्रास्फीति दर और फिक्सड डिपॉजिट रेट की तुलना करते हुए पीएम मोदी को घेरा।

यह भी पढ़ें - राहुल गांधी का आरोप सरकार की लापरवाही के कारण 40 लाख भारतीयों की मौत हुई

राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा- पीएम मोदी के मास्टरस्ट्रोक ने आपकी मेहनत की कमाई को ध्वस्त कर दिया है। उन्होंने लिखा- अपने बैंक खातों में ₹15-लाख जमा करना भूल जाइए, पीएम मोदी के 'मास्टरस्ट्रोक' ने आपकी मेहनत की कमाई को ध्वस्त कर दिया है।

राहुल गांधी ने ट्वीट कर इंफ्लेशन रेट यानी कि मुद्रास्फीति दर और एफडी की तुलना की। उन्होंने बताया कि इंफ्लेशन रेट 6.95 फीसदी हो गया है। जबकि एफडी का रेट घटते-घटते 5 फीसदी पर पहुंच गया है।


राहुल गांधी ने ट्वीट कर यह भी बताया है कि दो लाख रुपए फिक्स करने पर साल 2022 में 11 हजार 437 रुपए मिलता है। जबकि 2012 में इससे कहीं ज्यादा 11 हजार 952 रुपए मिलता था।

जिग्नेश मेवानी की गिरफ्तारी पर साधा था निशाना
इससे पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुजरात के विधायक जिग्नेश मेवानी की असम पुलिस की ओर से की गई गिरफ्तारी को लेकर मोदी सरकार तीखा हमला बोला था। उन्होंने इस गिफ्तारी को ‘अलोकतांत्रिक और असंवैधानिक' बताया था।


राहुल गांधी ने कहा था कि, इस घटनाक्रम से स्पष्ट होता है कि ‘शहंशाह' घबरा गए हैं। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने ट्वीट किया, ‘ मोदी जी, आप विरोध के स्वर को सरकारी मशीनरी का उपयोग कर कुचलने का प्रयास कर सकते हैं. लेकिन सच को कभी कैद नहीं कर सकते हैं।'

यह भी पढ़ें - राहुल गांधी ने कहा नफरत के बुलडोजर बंद करो बिजली संयंत्रों को करो चालू