यहां एक किताब के विमोचन के मौके पर राहुल गांधी ने कहा कि आप अपनी पूरी क्षमता और शक्ति के साथ किसी का विरोध कर सकते हैं, लेकिन किसी से नफरत करना आपकी व्यक्तिगत सोच पर निर्भर है। उन्होंने कहा कि वह भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी का विरोध कर सकते हैं, लेकिन उनसे नफरत नहीं कर सकते। आपको बता दें कि किताब के विमोचन के अवसर पर भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी भी मौजूद थे।