
नई दिल्ली। केरल के वायनाड से नामांकन दाखिल करने के बाद गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी महाराष्ट्र के नागपुर पहुंचे। यहां राहुल ने एक जनसभा को संबोधित किया। राहुल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी गरीबी पर सर्जिकल स्ट्राइक करने वाली है। वहीं, उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि बीजेपी ने 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान सबके खाते में 15-15 लाख रुपए आने का का वादा किया था। मतलब 72,000 रुपए सालाना और 5 साल में 3,60,000 रुपए लेकिन उनके ये सारे वादे कोरे साबित हुए। लेकिन मुझे इन बातों से कोई लेना-देना नहीं। मेरा उद्देश्य स्पष्ट है।
बता दें कि आज राहुल की नागपुर के चंद्रपुर और वर्धा में जनसभाएं थी। इसके बाद वह शुक्रवार को पुणे में कॉलेज के छात्रों से मुलाकात कर उन्हें संबोधित करने वाले हैं। आपको बता दें कि नागपुर से बीजेपी नेता नितिन गडकरी मैदान में हैं। वहीं कांग्रेस की तरफ से नाना पटेकर को मैदान में उतारा गया है। नाना के समर्थन में राहुल कस्तूरचंद पार्क में एक जनसभा करने वाले हैं।
Updated on:
05 Apr 2019 09:07 am
Published on:
04 Apr 2019 08:55 pm
