9 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजनीति
Video: शांति मिशन पर गए राजनाथ बोले युवा ‘खेल की करामात’ और ‘तालीम की ताकत’ से बदल सकते हैं भविष्य
Play video

Video: शांति मिशन पर गए राजनाथ बोले युवा ‘खेल की करामात’ और ‘तालीम की ताकत’ से बदल सकते हैं भविष्य

राजनाथ सिंह ने कहा सब मिलकर जम्मू कश्मीर की तस्वीर और तक़दीर बदल सकते हैं

Google source verification

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर में एक बार फिर से मिशन शांति पर पहुंचे हैं गृह मंत्री राजनाथ सिंह। जम्मू-कश्मीर शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम में आयोजित स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव 2018 में राजनाथ सिंह ने शिरकत की। इस मौके पर राज्य की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती भी मौजूद रहीं। इस अवसर पर राजनाथ सिंह ने तजामुल हसन को भी सम्मानित किया। 10 साल की तजामुल ने 2016 में हुए वर्ल्ड किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारत की ओर से प्रतिनिधित्व करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। गृहमंत्री से मिलते समय तजामुल उनके गले से लिपट गई।

 

https://twitter.com/hashtag/WATCH?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

 

युवा बदल सकते हैं अपनी तकदीर

राजनाथ सिंह ने कहा कि सरकार के दिल में राज्य के लिए ‘बेहद मोहब्बत’ है। साथ ही उन्होंने कहा सब मिलकर जम्मू कश्मीर की तस्वीर और तक़दीर बदल सकते हैं। मैं आप सबको यह भरोसा दिलाता हूं.’। इस दौरान उन्होंने युवाओं से पढ़ाई और खेल पर ध्यान देने की अपील की। उन्होंने कहा, ‘मेरा मानना है कि खेल आपकी जिंदगी बदल सकता है. जम्मू-कश्मीर के युवा ‘स्पोर्ट्स की करामात’ और ‘तालीम की ताकत’ के जरिये भविष्य बदल सकते हैं। कश्मीर में पत्थरबाजों के खिलाफ वापस लिए केस का जिक्र करते हुए गृह मंत्री ने कहा कि बच्चों को कोई भी गुमराह कर सकता है। पत्थरबाजी के लेकर जो बच्चे गुमराह हुए थे, जिन्होंने जाने-अनजाने गलती की थी, ऐसे सभी केसों को वापस लेने का फैसला लिया है।