भाईदूज के मौके पर मुंबई में कार्यक्रम में बोल रहे मोदी सरकार के सामाजिक न्याय एवं आधिकारिकता राज्य मंत्री रामदास अठावले ने कहा, केंद्र में जिस पार्टी की हवा होगी वे उसका ही साथ देंगे। अठावले ने कहा, नसीम खान (कांग्रेस) बोल रहे हैं कि तुम हमारे साथ आ जाओ। मैं 10-15 साल कांग्रेस के साथ रहा। इधर (भाजपा) भी मुझे 15-20 साल रहना होगा। जब तक सरकार है तब तक यहीं रहूंगा। जब मैं अंदाजा लगा लूंगा कि हवा किस दिशा में है तब निर्णय लूंगा। गौरतलब है कि रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष अठावले महाराष्ट्र से राज्यसभा सांसद हैं।