scriptकांग्रेस के मेनिफेस्टो पर भाजपा का प्रहार, जेटली बोले- ‘घोषणापत्र में कश्मीरी पंडितों का जिक्र तक नहीं’ | reactions on congress menifesto 2019 | Patrika News
राजनीति

कांग्रेस के मेनिफेस्टो पर भाजपा का प्रहार, जेटली बोले- ‘घोषणापत्र में कश्मीरी पंडितों का जिक्र तक नहीं’

‘जन आवाज’ नाम से कांग्रेस ने लगाई वादों की झड़ी
घोषणापत्र पर राजनीति शुरू
भाजपा ने कहा- देश को तोड़ने वाला है यह मेनिफेस्टो

Apr 02, 2019 / 09:16 pm

Kaushlendra Pathak

Arun Jaitley
नई दिल्ली। अगामी लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपना चुनावी घोषणापत्र जारी कर दिया। पार्टी की ओर से चुनावी मेनिफेस्टो में बेरोजगारों, युवाओं, किसानों और गरीबों को लेकर कई लोकलुभावन वायदे किए गए हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस बार घोषणा पत्र का नाम ‘जन आवाज’ रखा है। वहीं, मेनिफेस्टो के कवर पेज पर पार्टी की ओर से ‘हम निभाएंगे’ लिखा गया है। कांग्रेस के इस मेनिफेस्टो पर अब राजनीति शुरू हो गई है।
– जेटली ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र मेें जम्मू-कश्मीर के लिए पूरा पेज लिख दिया है, लेकिन कश्मीरी पंडित के लिए जिक्र तक नहीं किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सेक्युलेरिज्म में कश्मीरी पंडितों के लिए आंसू नहीं है। वित्त मंत्री ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि यह पार्टी सेना को कमजोर कर पत्थरबाजों को मजबूत कर रही है।
https://twitter.com/ANI/status/1113026653268164608?ref_src=twsrc%5Etfw
– वहीं, वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कांग्रेस के घोषणापत्र पर टिप्पणी करते हुए कहा कि इसमें कई बातें ऐसी हैं जो खतरनाक हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि घोषणापत्र में काफी बातें ऐसी हैं, जो राहुल गांधी के टुकड़े-टुकड़े गैंग वाले दोस्तों ने तैयार किए हैं। वित्त मंत्री ने कहा कि ये राष्ट्र की एकता के खिलाफ और देश को तोड़ने वाला काम करते हैं। कांग्रेस अपने घोषणापत्र में वादा कर रही है कि वह देशद्रोह के अपराध को खत्म कर देगी। उन्होंने कहा कि इसके अलावा जमानत देना नियम बनाने का वादा किया गया है।
– वित्त मंत्री ने कहा कि कांग्रेस मेनिफेस्टो में AFSPA को कमजोर करने की बात कर रही है। उनके मुताबिक, सेना के अधिकारी पर किसी सरकारी अनुमति के बिना मामला दर्ज हो पाएगा। अगर ऐसा होता है तो किसी आतंकवादी को पकड़ने पर भी उनका संगठन बदसलूकी के आरोप लगाते हैं।
https://twitter.com/ANI/status/1113022736589156354?ref_src=twsrc%5Etfw
– भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस के घोषणापत्र पर जमकर प्रहार किया है। चुनावी रैली के दौरान शाह ने कहा कि अपने घोषणापत्र में कांग्रेस ने AFSPA पर विचार करने को कहा है। उन्होंने कहा कि मैं कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष से पूछना चाहता हूं कि जो जवान देश की सीमा पर लड़ रहे हैं, उनको आप बल देना चाहते हैं या उनका मनोबल गिराना चाहते हैं।
https://twitter.com/ANINewsUP/status/1113014622573871105?ref_src=twsrc%5Etfw
– यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘ इस चुनाव में कांग्रेस नेतृत्व का ये झूठ दोबारा बेनकाब होगा। जनता जोरदार जवाब कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों को देगी। योगी ने कहा कि कांग्रेस ने अपने 55 वर्षों की नाकामी को 55 पेज के अपने घोषणा पत्र के माध्यम से व्यक्त किया है।
– वहीं, आप नेता और दिल्ली के मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि कांग्रेस का मेनिफेस्टो दिल्ली के लोगों के साथ बहुत बड़ा धोखा है। कांग्रेस पिछले 20 सालों से दिल्ली के लोगों से वादा कर रही है कि दिल्ली को पूर्ण राज्य बनायेंगे। इस बार क्यूँ मुकर गयी? कोई कैसे यकीन करें कि कांग्रेस बाकी वादों को पूरा करेगी?
https://twitter.com/msisodia/status/1113009721013911555?ref_src=twsrc%5Etfw
भापजा का कांग्रेस मेनिफेस्टो पर पलटवार

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर घोषणापत्र की तारीफ की है। प्रियंका ने ट्वीट किया कि वह सभी से, खास तौर पर युवाओं से अपील करती हैं कि एक बार कांग्रेस के घोषणापत्र को जरूर पढ़ें। इसके बाद इस चुनाव में मेन मुद्दों पर बात करें। वहीं, भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस के घोषणापत्र पर जमकर निशाना साधा है। केन्द्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि कांग्रेस ने जो घोषणापत्र जारी किया है, उसमें न तो कोई उमंग है, न कोई तरंग है, पर कांग्रेस की जो कटी पतंग है, उसी को साधने को कोशिश की जा रही है। नकवी ने कहा कि यह मेनिफेस्टो विशुद्ध लफ्फाजी का लॉलीपॉप है।
कांग्रेस के बड़े-बड़े वादे

गौरतलब है कि कांग्रेस ने घोषणा पत्र में जनता से कई बड़े-बड़े वादे किए है, जिसे पार्टी ने कहा कि ‘हम निभाएंगे’। कांग्रेस ने सबसे बड़ा और पहला वादा हिंदुस्तान के 20 प्रतिशत गरीब परिवारों से की है। पार्टी का कहना है कि हर साल 72 हजार रुपए और पांच साल में एक गरीब परिवार को इस योजना के तहत 3.60 लाख रुपये मिलेंगे। यह पैसा हर महीने सीधे उनके अकाउंट में जाएंगे। इसके अलावा किसानों और गरीबों के लिए भी बड़े वादे किए घए हैं। पार्टी का कहना है कि सत्ता में आने पर किसानों और गरीबों की जेब में सीधा पैसा जाएगा। पीएम नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी करके देश की अर्थव्यवस्था को जाम किया, वह इस पहल से खत्म हो जाएगा।
https://twitter.com/priyankagandhi/status/1112994039236870144?ref_src=twsrc%5Etfw

Home / Political / कांग्रेस के मेनिफेस्टो पर भाजपा का प्रहार, जेटली बोले- ‘घोषणापत्र में कश्मीरी पंडितों का जिक्र तक नहीं’

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो