
आप नेता संयज सिंह का दावा।
नई दिल्ली।आम आदमी पार्टी ( AAP ) के नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ( Rajya Sabha MP Sanjay Singh) ने कहा कि दिल्ली के अंदर हमने जनता के हर मुद्दों पर काम किया है और उसे पूरा किया। आप नेता ने दावा किया है कि झारखंड ( Jharkhand ) के नतीजों से साफ है कि आम आदमी पार्टी को आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव ( Delhi assembly elections ) में प्रचंड बहुमत मिलेगा।
आप नेता संजय सिंह ( AAP Leader Sanjay Singh ) ने कहा कि झारखंड विधानसभा का चुनाव परिणाम इस बात का संकेत है कि स्थानीय मुद्दों पर ही दिल्ली में भी चुनाव होंगे। मोदी और शाह ( modi and shah ) के फालतू के जुमले और झूठे वादों को जनता नकार देगी।
संजय सिंह का दावा है कि दिल्ली के अंदर हमारी पार्टी ने जनता से जुड़ी हर समस्या का समाधान निकालने का काम किया है। इसलिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ( Cm Arvind Kejriwal ) के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी ( AAP) की सरकार प्रचंड बहुमत से सत्ता में वापसी करेगी। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल पर जनता का पूरा भरोसा है।
जेएमएम बड़ी पार्टी बनकर उभरी
बता दें कि बीते सोमवार को झारखंड विधानसभा चुनाव ( Jharkhand Assembly Election ) के नतीजे आए थे। इस चुनाव में सत्ताधारी पार्टी भारतीय जनता पार्टी ( BJP ) को चुनाव में तगड़ा झटका लगा। उसे हार का सामने करना पड़ा। बीजेपी 2014 की 37 सीटों की तुलना में 25 सीटों पर ही सिमट कर रह गई।
वहीं झारखंड मुक्ति मोर्चा ( JMM ) सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। उसे 30 सीटें मिलीं। जबकि कांग्रेस को 16 और आरजेडी को एक सीट पर संतोष करना पड़ा। अब झारखंड में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सरकार बनना तय है। हेमंत सोरेन 29 दिसंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
Updated on:
26 Dec 2019 10:25 am
Published on:
26 Dec 2019 10:09 am
बड़ी खबरें
View Allराजनीति
ट्रेंडिंग
