जयपुर: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद शशि थरूर गुरुवार को उस वक्त मुश्किल में फंस गए, जब उन्हें जयपुर एयरपोर्ट पर करीब आधा घंटे से भी ज्यादा वक्त के लिए सुरक्षाकर्मियों ने रोक लिया। दरअसल, शशि थरूर पिस्तौल के साथ जयपुर एयरपोर्ट पर पहुंचे थे। हालांकि उनके पास इस पिस्तौल का लाइसेंस था, लेकिन फिर भी सुरक्षा कारणों की वजह से सुरक्षाकर्मियों ने शशि थरूर को करीब 35 मिनट जयपुर एयरपोर्ट पर रोके रखा।