नई दिल्ली। पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव के बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने एक बार फिर पीएम मोदी पर तंज कसा है। थरूर ने पीएम मोदी को 'चाय वाला' बोल कर फिर से निशाना साधा है। एक कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस सांसद थरूर ने कहा कि देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की वजह से ही एक चायवाला पीएम बन सका। दरअसल, थरूर ने ये बाते पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंति पर उनके योगदान को याद करते हुए कही। आपको बता दें कि शशि थरूर ने साल 2003 में जवाहर लाल नेहरू पर लिखी अपनी बुक Nehru-The Invention of India का नया संस्करण जारी किया है। बुक लॉंचिंग के कार्यक्रम में थरूर ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। कांग्रेस नेता ने कहा कि कुछ लोगों का आरोप है कि पंडित नेहरू ने अपनी बेटी इंदिरा गांधी को अपना राजनीतिक उत्तराधिकारी बनाने का प्रयास किया था। जबकि ये आरोपी पूरी तरह से निराधार हैं। थरुर ने नेहरू के योगदान का जिक्र करते हुए कहा कि उनकी बदोलत ही देश में लोकतांत्रिक संस्थानों को मजबूती मिल सकी।