1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आप को मिला दो बड़े भाजपा नेताओं का साथ, जन अधिकारी रैली में एक साथ मंच करेंगे साझा

आम आदमी पार्टी की रैली में भाजपा के ये दो दिग्गज नेता शिरकत करने जा रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Kaushlendra Pathak

•

Updated: 7 Sep 2018, 1:29 PM IST

arvind kejriwal

आप को मिला दो बड़े भाजपा नेताओं का साथ, जन अधिकारी रैली में एक साथ मंच करेंगे साझा

नई दिल्ली। जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहा है, राजनीतिक गतिविधियां तेज होती जा रही है। सभी पार्टियां अपनी स्थित मजबूत करने में जुटी हैं। इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी नोएडा में अगामी आठ सिंतबर को जन अधिकारी रैली करने जा रही है। कयास लगाया जा रहा है कि इस रैली के जरिए 'आप' एनसीआर में अपनी पैठ जमाने की कोशिश करेगी। वहीं, इस रैली में आम आदमी पार्टी को भाजपा के दो दिग्गज नेताओं का साथ भी मिल गया है।

शत्रुघ्न सिन्हा और यशवंत सिन्हा करेंगे मंच साझा

अगामी आठ सितंबर को आम आदमी पार्टी की जन अधिकार पदयात्रा सांसद संजय सिंह के नेतृत्व में नोएडा में समापन होगा। उसी दिन पार्टी यहां जन अधिकार रैली आयोजित करेगी। यह रैली किसानों की कर्ज माफी, बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने, शिक्षामित्रों, संविदा कर्मियों को नियमित करने, शिक्षा प्रेरकों का मानदेय बढ़ाने, बहन बेटियों की सुरक्षा की गारंटी देने, किसानों के गन्ने का बकाया भुगतान करने और अन्य मुद्दों को लेकर होगी। इस रैली में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के साथ-साथ भाजपा के दो कद्दावर नेता यशवंत सिन्हा और सांसद शत्रुघ्न सिन्हा भी शामिल होंगे।

सियासी पारा गर्म

इस ऐलान के बाद सियासी पारा गर्म हो गया है। वहीं, भाजपा खेमे में भी हलचल मच गई है। राजनीतिक सूत्रों के मुताबिक, यशवंत सिन्हा और शत्रुघ्न सिन्हा इन दिनों केजरीवाल से कई बार मुलाकात कर चुके हैं। चर्चा यह भी है कि लोकसभा चुनाव से पहले कोई बड़ा ऐलान हो सकता है। गौरतलब है कि दोनों ही नेता अपनी ही पार्टी से बगावत कर चुके हैं। शत्रुघ्न सिन्हा तो कई बार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ जहर उगल चुके हैं। बहरहाल, देखना यह है कि इस रैली के बाद इन दोनों की राजनीति क्या रंग लाती है। हालांकि, भाजपा की ओर से इस मामले पर अब तक कोई बयान नहीं आया है।

बड़ी खबरें

View All

राजनीति